सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 दोस्तों की मौके पर मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

A high speed bike collided with a truck parked on the roadside, 2 friends died on the spot, villagers were angry after the accident

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 दोस्तों की मौके पर मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

अभनपुर/नवापारा : थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नवा रायपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में सरिया भरा हुआ था और वह वीआईपी रोड किनारे खड़ा था. अंधेरे और तेज रफ्तार की वजह से बाइक चालक ट्रक को देख नहीं पाया और सीधा उसके पीछे जा टकराया. हादसे में चालक और पीछे बैठे युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई. मृतकों की पहचान डेमन साहू और जितेंद्र ध्रुव, दोनों उम्र लगभग 40 साल के रुप में हुई है. दोनों नवागांव (ल) के ही निवासी थे.
खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर भेजा. रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. इधर इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t