नदी के पास भीषण सड़क हादसा, कार में सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 6 युवाओं में 4 की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

A horrific road accident near a river claimed the lives of four of the six young people travelling in a car to attend a wedding, with two in critical condition.

नदी के पास भीषण सड़क हादसा, कार में सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 6 युवाओं में 4 की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

कबीरधाम/पांडातराई : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार रास्ते में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पांडातराई गंडई नदी के पास पुल से नीचे नदी में जा गिरी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और हर कोई यह मंजर देखकर सन्न रह गया. यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में गंडई नदी के पास हुआ.
पुल से फिसली कार, नदी में जा गिरी
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग रायपुर के बिरगांव इलाके के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे पुल के नीचे बह रही नदी में गिर पड़ी. बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी एक ही मुस्लिम परिवार के सदस्य हैं.
घायलों का इलाज जारी, दो की हालत नाज़ुक
हादसे में घायल तीन लोगों को फौरन पंडरिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. खबर मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे और किस वजह से से हुआ.
मृतकों के नाम:
▪️ अरमान अली (उम्र 20 साल)
▪️ मोहम्मद सैफ (उम्र 19 साल)
▪️ अनस अली (उम्र 21 साल)
▪️ कौनैन (उम्र 19 साल)
2 युवक गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती:
▪️ जुनेद रजा (उम्र 21 साल)
▪️ आरजु खान (उम्र 19 साल)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t