शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर घुसकर चाकू से जानलेवा हमला, युवती लहूलुहान अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी भरत को किया गिरफ्तार
A man entered his married girlfriend's home and attacked her with a knife, the woman was hospitalized, and the police arrested the accused, Bharat.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार में अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने युवती के घर में घुसकर उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था. जिसमें युवती के पेट और हथेली में गंभीर चोट आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कड़ार में आरोपी भरत वर्मा उम्र 27 साल और उसके गांव के रहने वाली पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे. लेकिन वर्ष 2025 में आरोपी की शादी होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी.
इसके बाद आरोपी अक्सर युवती से मिलने की कोशिश करता था और बातचीत न होने पर गाली-गलौच भी करता था. शुक्रवार को युवती अपने घर में मौजूद थी. इसी दौरान आरोपी भरत वर्मा धारदार चाकू लेकर उसके घर में घुस गया और उस पर अचानक हमला कर दिया. आरोपी ने युवती के पेट और हथेली पर कई वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
हमले के बाद युवती की चीख-पुकार सुनकर उसके ससुर मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. वारदात की जानकारी मिलते ही थाना चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमला करने में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है. इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है.
आरोपी - भरत वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



