तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान लगी भयंकर आग, पिता झुलसा, बेटे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान खाक

A massive fire broke out in a three-story electronics store, injuring the father and burning the son to death. A short circuit destroyed goods worth lakhs.

तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान लगी भयंकर आग, पिता झुलसा, बेटे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान खाक

जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास मौजूद राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दोपहर को भीषण आग लग गई. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की वजह से 20 साल का युवक आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. दुकान बलौदा थाना क्षेत्र के कोरबा बिलासपुर रोड पर स्थित है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा स्थित रमेश देवांगन की राजू इलेक्ट्रिकल की तीन मंजिला दुकान और उससे जुड़े आवास में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई.
आग लगने के बाद तीसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के तीन लोग किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन बेटा बड़े देवांगन आग के घेरे में फंस गया.
आग बुझाने के दौरान नगर सेना और दमकल की टीम ने दुकान की दूसरी मंजिल के अंदर से युवक का जला हुआ शव बरामद किया। मृतक युवक राजू इलेक्ट्रिकल के मालिक का बेटा बताया जा रहा है. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी आग की चपेट में आया है.
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB