दीवार गिरने से इंजीनिजर की मौत, बहन का इलाज के लिए चाचा घर आया, नाली से टकराकर फटा सिर, मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज
Engineer died due to wall collapse, uncle came home for his sister's treatment, head broke after hitting the drain, case filed against the landlord
बालोद : बालोद जिले से एक भयानक हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक अपने रास्ते से गुजर रहा था. तभी अचानक एक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीवार गिरते ही युवक ने कुछ भी करने का प्रयास नहीं कर सका. इस हादसे ने पूरे गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. यह हादसा बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक विनय कुमार चंदनिया उम्र 25 साल का परिवार उसकी बहन का इलाज कराने कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज आया हुआ था. सभी लोग भिलाई जाने की तैयारी में थे.
सुबह नाश्ता करने के बाद विनय अपने बड़े पापा के घर से पास की दुकान की तरफ जा रहा था. घर से करीब 20 कदम ही निकला था कि अचानक सार्वजनिक मार्ग पर एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया. हादसे के बाद विनय को सिर में गंभीर चोट आई थी. हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भिलाई हाईटेक हॉस्पिटल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वायरल वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने उस मकान मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसकी दीवार गिरने से युवक की जान गई. फिलहाल गुंडरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा मुख्य रुप से लगातार बारिश की वजह से हुआ. जिसने कच्चे मकान की नींव को कमजोर कर दिया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है.
स्थानीय लोग इस हादसे से काफी परेशान हैं. और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में कई पुरानी और कमजोर इमारतें हैं. जिनकी मरम्मत या सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे हालात में लोगों के लिए सड़क पर सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है.
इस घटना का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अचानक दीवार के नीचे आ गया और वह बच नहीं सका. यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि पुरानी और कमजोर संरचनाओं की समय पर मरम्मत या निगरानी न होने की वजह से गंभीर हादसे हो सकते हैं.
स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में सभी पुरानी इमारतों और दीवारों का निरीक्षण किया जाए और जिन्हें खतरा है उन्हें फौरन सुरक्षित किया जाए. इसके साथ ही राहगीरों और बच्चों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किए जाएं. इस हादसे से जिले में सड़क और निर्माण सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
हादसे ने यह साफ कर दिया है कि कमजोर और पुरानी इमारतों की अनदेखी कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सार्वजनिक क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फौरन कदम उठाए जाएं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के उपाय किए जाएं.
इस हादसे से इलाके में शोक और डर का माहौल है. लोग सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बालोद में यह हादसा लोगों के लिए चेतावनी बन गया है कि सार्वजनिक मार्गों और कमजोर इमारतों के आसपास एलर्ट रहना बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



