पुलिस हिरासत में सिकल सेल बिमारी से पीड़ित चोरी के आरोपी की मौत, 50 लाख के जेवर बरामद, परिजनों में आक्रोश, प्रताड़ना का लगाया आरोप
A theft suspect suffering from sickle cell disease dies in police custody; jewelry worth 50 lakhs recovered; family members express outrage and allege torture.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस हिरासत में चोरी एक आरोपी की संदिग्ध मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी से करीब 50 लाख रुपये के चोरी के जेवरात बरामद किए थे. वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस भ्रामक जानकारी फैला रही है कि मृतक उमेश गंभीर बीमारी से पीड़ित था. परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला मुख्यालय में दहेजवार चौक क़े पास धनंजय ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उन्हीं में से एक आरोपी उमेश सिंह, निवासी ग्राम नकना (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) को पुलिस जेवर बरामदगी के लिए लेकर गई थी. शनिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम जब उमेश सिंह को लेकर बलरामपुर लौटी. तभी उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई. जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई.
डॉक्टरों के मुताबिक मृतक उमेश सिंह को सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी थी. बीते साल भर में उमेश को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही दो बार ब्लू भी दिया जा चुका है.
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उमेश सिंह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट और प्रताड़ना के कारण उमेश की मौत हुई है.
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिजनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
इस बीच अप्रिय स्थिति न बने इसलिए जिला अस्पताल के बाहर पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मोरचरी में रखा गया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



