मुख्यमंत्री निवास के पास स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, फरार ड्राइवर की तलाश
A traffic police vehicle hits a sibling duo on their way to school near the Chief Minister's residence, killing the 14-year-old student. The absconding driver is being sought.
रायपुर : राजधानी रायपुर के वीवीआईपी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस के पास छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार सरकारी वाहन (ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी) ने स्कूल जा रहे भाई-बहन के ई-स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 14 साल के छात्र अंश आठवानी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी बहन नमिसा गंभीर रुप से घायल है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे रोजाना ऑटो से स्कूल जाया करते थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. शुक्रवार को वे ऑटो के बजाय अपनी ई-स्कूटर (एक्टिवा) से स्कूल के लिए निकले थे. सुबह करीब 8 बजे जब वे छत्तीसगढ़ क्लब के पास पहुंचे. तभी सीएम हाउस के पास पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की क्रेन (टो-गाड़ी) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंश की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं. जबकि नविशा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद सरकारी वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल बच्ची नमिसा को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



