पहाड़ी इलाके में दर्दनाक हादसा, अधेड़ को घसीटकर ले गया तेंदुआ, जंगल में मिली युवक की लाश, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल, गश्त बढ़ाने की मांग
A tragic accident in a mountainous area: a leopard drags a middle-aged man away, a young man's body is found in the forest, and panic and anger grip the village, with demands for increased patrolling.
धमतरी : नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित कोडमूड़ में जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक पर किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने हमला किया है. घटना के बाद गांव में डर का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चौवतराम मंडावी उम्र 45 साल निवासी कोडमूड़ मंगलवार सुबह घर से जंगल की तरफ गए थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह जंगल में खून के निशानों के बीच झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ.
ग्रामीणों के मुताबिक शव पर गंभीर चोट और घसीटे जाने के निशान थे. इलाके में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां और मवेशियों के शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है.
खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वन विभाग आसपास के जंगल में जांच कर रहा है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



