धमतरी शहर में ऑटो चालक की हत्या, बंद फल दुकान के भीतर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल
Auto driver murdered in Dhamtari city, body of youth found inside closed fruit shop, panic in the area, police engaged in investigation, atmosphere of terror in the area
धमतरी : धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश बंद फल दुकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिली. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है. जो कि पेशे से ऑटो चालक था.
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. फिलहाल युवक की मौत किन हालात में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का का खुलासा हो पाएगा. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



