खरखरा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A tragic road accident near Kharkhara Bridge: One youth died and another was seriously injured after being hit by an unknown vehicle; the driver is absconding, and police are searching for him.

खरखरा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में छुरा खरखरा के पास मंगलवार देर शाम गरियाबंद–छुरा मुख्य मार्ग पर खरखरा स्थित शासकीय उद्यानिकी परिसर और पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. जिससे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बारुला निवासी शिवकुमार बंजारे और संतराम चक्रधारी बाइक से छुरा की तरफ़ से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान खरखरा पुल के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर जोरदार थी, जिससे दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. शिवकुमार बंजारे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि संतराम चक्रधारी गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा किन हालात में हुआ. यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है.
इस हादसे की खबर मिलते ही छुरा थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.
पुलिस अब वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई है. जिस जगह पर हादसा हुआ है. वहां आसपास सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सीमित बताई जा रही है. जिससे जांच चुनौतीपूर्ण हो सकती है. पुलिस आसपास के मार्गों के फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर वाहन का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है. क्षेत्रवासियों ने मार्ग पर रात्रि गश्त और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद हादसे दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB