पारिवारिक कलह से परेशान कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव, एक साल पहले हुआ तलाक बनी मानसिक तनाव की वजह

A textile merchant, troubled by family feuds, committed suicide; his body was found hanging. A divorce a year ago was the cause of the mental stress.

पारिवारिक कलह से परेशान कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव, एक साल पहले हुआ तलाक बनी मानसिक तनाव की वजह

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर नगर में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. वार्ड क्रमांक 9 में ताम्रकार ज्वेलर्स के सामने निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी पवन गुप्ता ने फांसी लगाकर खुद कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर जब रोशनदान से झांककर देखा गया तो पवन गुप्ता फांसी के फंदे पर झूलते मिले. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले पवन गुप्ता का पत्नी से तलाक हो गया था. जिसके बाद से वह मानसिक रुप से तनाव में था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t