खेत में बने घर पर सर्पदंश से महिला की मौत, सांप के डसने से दो दिन में दूसरी घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल
A woman died from a snakebite in her farmhouse, sparking panic among villagers after the second snakebite in two days.
गरियाबंद : मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बुरजाबहाल के आश्रित ग्राम बंदपारा में सोमवार सुबह एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. मृतका की पहचान हीरंदी सौरी उम्र 25 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हीरंदी सौरी तड़के करीब चार बजे अपने खेत स्थित घर में थी. तभी अचानक एक जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया. परिजन फौरन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि गांव में दो दिन पहले भी सर्पदंश की एक घटना हुई थी. जिसमें सेशमल नागेश को सांप ने काटा था. हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी.
इस घटना की पुष्टि करते हुए बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि महिला की मौत सर्पदंश के कारण हुई है. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि गांव में सर्पदंश को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाए और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-वेनम दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



