कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, जमीन संबंधी शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप, मचा हड़कंप
A young man attempted suicide by pouring petrol on himself during the Collector's public hearing, alleging that his land-related complaint was not heard, causing a stir.
धमतरी : धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी कलेक्ट्रेट में हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी जनदर्शन का आयोजन किया गया था. जिसमे फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. इसी बीच करीब 1 बजे एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. वह पेट्रोल और माचिस लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचा था.
एक युवक ने अपने शरीर में पेट्रोल छिड़क लिया. हालांकि इससे पहले वह आगे कुछ कर पाता मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे रोक लिया. मालुम हो कि कि यह घटना सोमवार को जनदर्शन के दौरान करीब 1 बजे हुई है. देवेंद्र कुमार साहू भखारा क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला है जो कि अपनी जमीन संबंधी शिकायत और समस्या पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगा रहा था. जिसका कहना था कि वह शिकायत कई बार कर चुका है. मगर उसका समाधान नहीं हुआ. जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. बहरहाल इस घटना से कलेक्ट्रेट में हलचल मच गई थी. बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



