रायपुर में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, अर्धनग्न हालत में मिला शव, हाथ पर संतोष’ नाम का टैटू, नहीं हुई पहचान

A young man died after being hit by a train near a railway crossing in Raipur. His body was found half-naked, with the name 'Santosh' tattooed on his hand. He has not been identified.

रायपुर में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, अर्धनग्न हालत में मिला शव, हाथ पर संतोष’ नाम का टैटू, नहीं हुई पहचान

रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में रेलवे फाटक के पास पाया गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. लेकिन उसके हाथ पर ‘संतोष’ नाम का टैटू बना हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रैक पर आ गया. तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव के कई हिस्से कट गए और सिर भी बुरी तरह से कुचल गया.
स्थानीय लोगों ने घटना की खबर खमतराई थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया. पुलिस ने बताया कि युवक की लाश अर्धनग्न हालत में मिली. जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि हादसे से पहले किसी तरह की मारपीट या अन्य घटना हो सकती है. हालांकि फिलहाल पुलिस इसे ट्रेन से कटने का हादसा मानकर जांच कर रही है.
खमतराई पुलिस ने आसपास के थानों को खबर दी है ताकि गुमशुदगी की किसी रिपोर्ट से मृतक की पहचान हो सके. इसके साथ ही रेलवे ट्रैक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. जिससे हादसे की सटीक वजह पता चल सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी, वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग लगातार रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी, हादसा या कुछ और..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 का है. जहां आरती मेडिकल के पीछे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति की लाश दलदल में मिली है. जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह ठाकुर पिता उत्तम सिंह ठाकुर, उम्र 37 साल निवासी रवाभांठा थाना खमतराई के रुप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि वीरेंद्र शराब के नशे में था और नाले के पास गिरने से उसकी मौत हुई होगी। वहीं आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो इसकी खबर धनेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी.
वहीं खबर मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. फिलहाल पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में हादसे की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t