गीली जमीन पर फैले करंट से युवक की मौत, इधर कर्मचारी की गई जान, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

A young man died due to current flowing on wet ground, while an employee lost his life, FIR lodged against the contractor, his wife and two children were inconsolable

गीली जमीन पर फैले करंट से युवक की मौत, इधर कर्मचारी की गई जान, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

करंट से युवक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

राजिम : राजिम क्षेत्र के चौबेबाँधा मेला मैदान में विद्युत सुधार कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी. मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद विद्युत ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना राजिम थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी से 26 फरवरी तक राजिम में मेला का आयोजन किया गया था. मेला शुरु होने से पहले पूर्व व्यवस्था की तैयारी की जा रही थी. वहीं विद्युत व्यवस्था कार्य रायपुर के रहने वाले शिव कुमार साहू द्वारा ठेका पर किया जा रहा था. बताया गया कि दो दिनों तक काम करने के बाद 10 फरवरी को ठेकेदार शिव कुमार साहू द्वारा केंद्री निवासी पुनीत बांदे पिता दाउलाल बान्दे उम्र 27 साल और उसके अन्य साथियों को केबल चेंज करने का काम दिया गया था.
इस दौरान पुनीत बांधे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के 11केव्‍ही लाइन पर विद्युत पोल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया. जोर से गिरने की आवाज आने पर उसके साथी कर्मचारी उस जगह पर पहुंचे. पुनीत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ठेकेदार द्वारा विद्युत कार्य के दौरान मृतक को अपने अधिनस्‍थ में रखकर बिना सुरक्षा व्‍यवस्‍था हेलमेट, बॉडीबेल्‍ट, दस्‍ताना बिना बिजली बंद कराये ट्रांसफार्मर विद्वयुत पोल सीढ़ी में चढाकर लापरवाही पूर्वक काम कराने के कारण इस मामले में राजिम पुलिस ने ठेकेदार शिव कुमार साहू के खिलाफ धारा 106(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

करंट लगने से युवक की मौत, गीली जमीन पर फैला था करंट

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम बरही में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान लोमस ऋषि विश्वकर्मा उम्र 35 साल के रुप में हुई है. जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना नया पक्का मकान बनवा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मिट्टी और पानी डाला जा रहा था. इसी दौरान पास के लोहे के खंभे में कटे हुए सर्विस तार लगा था. जिससे जमीन पर करंट फैल गया. जिससे युवक को तेज झटका लगा और मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक करंट लगने के बाद लोमस तड़पने लगा. यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बांस के सहारे खंभे से तार को अलग किया.
इसके बाद उसे प्राइवेट वाहन से धमतरी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दोस्त राजकुमार देवांगन ने बताया कि लोमस इलेक्ट्रॉनिक मोटर मिस्त्री था. गांव में समाजसेवा के लिए सबसे आगे रहता था. पिछले हफ्ते सांकरा के पास हुए सड़क हादसे में लोमस 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा. खुद ही गाड़ी से उतार कर इलाज कराई.
गांव के नरेंद्र सिन्हा का कहना है कि गांव में एक युवा साथी के चले जाने से मातम का माहौल है. धमतरी में पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 3 बजे गृहग्राम बरही में उनका अंतिम संस्कार किया गया. नए घर मे प्रवेश हो भी नहीं पाया और इतने बड़े घटना हो जाने से पूरा परिवार गमगीन हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI