दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक अज्ञात युवक की मौत, दो गंभीर रायपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस, दुर्घटना से देर भली

Tragic road accident: speeding motorcycle rams into a stationary truck; unidentified young man killed, two critically injured and referred to Raipur; police investigating. Better late than never.

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक अज्ञात युवक की मौत, दो गंभीर रायपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस, दुर्घटना से देर भली

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलौदा बाजार ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया.
इस हादसे में घायल युवकों में कोरासी निवासी हरक धीवर भी शामिल है. बाइक पर उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे. रात के अंधेरे और तेज रफ्तार की वजह से बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाए और सीधे उससे टकरा गए.
थाना प्रभारी प्रियेश जान के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है. फिलहाल मृतक युवक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की डिटेल जानकारी सामने आने का इंतजार है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb