पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, परिवार की तीन महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A youth was attacked due to old enmity, police took immediate action, 5 accused including three women of the family were arrested and sent behind bars

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, परिवार की तीन महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थाना मौदहापारा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने के मामले में रात्रे परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मार्केट से लौट रहे एक युवक पर अश्लील गाली-गलौच कर लाठी, मुक्के, छड़ और चाकू से हमला किया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा में प्रार्थी सद्दाम अहमद निवासी मौदहापारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मार्केट से घर जा रहा था. उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर मुस्कान रात्रे, मीरा रात्रे, रोशनी रात्रे, अंकुश रात्रे और विकास रात्रे उसे रोककर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट किए किसी तरह बच कर भागने पर पीछा कर पकड़ कर हाथ मुक्का, छड़ और चाकू से मारपीट किया.
इस रिपोर्ट पर धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया, इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम के द्वारा सुबह रेड कार्यवाही कर उक्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
नाम आरोपी
01. अंकुश रात्रे पिता आनंद रथी उम्र 23 साल
02. विकास रात्रे पिता स्व आनंद रात्रे, 21 साल
03. मुस्कान रात्रे पति प्रिंस यदु, 25  साल
04. रोशनी रात्रे पिता स्व आनंद रात्रे, 21  साल
05. मीरा रात्रे पति आनंद रात्रे, 42  साल सभी साकिन स्वीपर मोहल्ला मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI