कार में AC करेगा कमाल की कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान...

AC Cooling Tips : गर्मियों में कार में सफर करते वक्त एसी अगर ठीक तरह से काम न करे तो काफी परेशानी होती है. ऐसे में हम यहां इससे बचने के लिए कुछ उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. देशभर में अब तेज गर्मी की पड़ने लगी है. ऐसे में कार में चलते वक्त एसी का ठीक तरह से चलना बहुत जरूरी होता है.

कार में AC करेगा कमाल की कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान...

AC Cooling Tips : गर्मियों में कार में सफर करते वक्त एसी अगर ठीक तरह से काम न करे तो काफी परेशानी होती है. ऐसे में हम यहां इससे बचने के लिए कुछ उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. देशभर में अब तेज गर्मी की पड़ने लगी है. ऐसे में कार में चलते वक्त एसी का ठीक तरह से चलना बहुत जरूरी होता है. अगर एसी ठीक तरह से कूलिंग न करे तो सफर पूरा करने में काफी परेशानी होती है. कई बार खुद की गलतियों की वजह से भी एसी ठीक तरह से ठंडा नहीं करता है. ऐसे में हम यहां कुछ ऐसी बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको एसी से गर्मियों में बेहतर कूलिंग पाने के लिए रखना होगा.

धूप से बचाने की कोशिश करें

गर्मी के दिनों में सबसे बड़ी समस्या कार को पार्क करने को लेकर होती है. सीधी धूप में कार को पार्क करने पर कार के अंदर गर्मी भर जाती है और कार में बैठने के बाद एसी शुरू होने के बाद भी काफी देर तक गर्मी लगती रहती है. ऐसे में एसी से बेहतर कूलिंग पाने के लिए कोशिश करें कि कार ऐसी जगह पार्क की जाएं जहां धूप सीधे तौर पर न पड़ रही हो.

सन शेड का किया जा सकता है इस्तेमाल

अगर कार पार्क करने के लिए आपको छाया वाली जगह न मिले तो आप कार को पार्क करने के बाद सन शेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कार में सीधे धूप नहीं आ पाती और केबिन का तापमान भी कम ही रहता है. सन शेड के इस्तेमाल से कार में बैठने के बाद कूलिंग आसानी से हो जाती है. हालांकि, सन शेड का इस्तेमाल केवल कार को पार्क करने के बाद ही करें.

केबिन को कुछ देर के लिए खुला छोड़ें

अगर कार सीधी धूप में पार्क की गई हो तो सफर शुरू करने से पहले केबिन को कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें. इससे अंदर मौजूद हीट बाहर निकल जाएगी. फिर आप एसी ऑन कर रीसर्क्युलेशन मोड को इस्तेमाल कर सकते हैं.

एसी फिल्टर को रखें साफ

कार की एसी से ठीक तरह से कूलिंग पान के लिए एसी के फिल्टर को साफ भी रखें. बता दें कि ज्यादातर कारों में फिल्टर डैशबोर्ड में नीचे की तरफ मौजूद होता है. ऐसे में काफी लोग इसे साफ नहीं कर पाते और ये काफी गंदा हो जाता है. ज्यादा गंदगी के कारण फिल्टर चोक भी होने लगता है और ठीक तरह से हवा यहां नहीं पहुंच पाती और कूलिंग पर असर पड़ने लगता है.

रेगुलर तौर पर करवाएं एसी की सर्विस

कार की रेगुलर सर्विसिंग कराना भी कई लोग भूल जाते हैं. इससे एसी की कूलिंग पर भी काफी असर पड़ता है. इसलिए समय-समय पर कार की सर्विसिंग कराते रहना चाहिए और खासतौर पर किसी लंभी यात्रा पर जाने से पहले कार को जरूर एक बार सर्विस के लिए दे दें. सर्विस कराने से गैस कम होना या बाकी किसी और दिक्कत के बारे में मालूम हो जाता है, जिसे ठीक किया जा सकता है.