मित्तल हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, जिंदा इंसान को डॉक्टर ने बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो हिलने लगे हाथ-पैर, कार्रवाई की मांग

Mittal Hospital's negligence: Doctors declared a man dead. He began preparing for the funeral, and his limbs began to shake. Action is demanded.

मित्तल हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, जिंदा इंसान को डॉक्टर ने बता दिया मृत, अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो हिलने लगे हाथ-पैर, कार्रवाई की मांग

रायपुर : राजधानी के मित्तल हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां अस्पताल ने एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर उसकी बॉडी परिजनों को सौंप दी. परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो मृत युवक के हाथ-पैर हिलने लगे. फिर घर वालों ने उसे पानी पिलाया और मेकाहारा में भर्ती किया. जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को घर के बाथरूम में गिर गया था. नाजुक हालत में उसे रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित मित्तल हॉस्पिटल लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की पसली टूट गई है और उसकी हालत काफी नाजुक है. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने रामअवतार को मृत बताते हुए शव सौंप दिया. इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. बताया जा रहा है कि युवक को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में ले जा रहे थे. तभी उसके हाथ-पैर हिलने लगे. यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने फौरन उन्हें पानी पिलाया और इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस घटना को लेकर वायरल वीडियो में परिजन साफ-साफ नाराजगी जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये कैसा अस्पताल है. जिसने जिंदा आदमी को मृत बता दिया? डॉक्टरों को ऐसा नहीं करना चाहिए था. अस्पताल पर कार्रवाई होनी चाहिए. मरीज के परिजनों ने बताया कि मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t