ग्रामीण को केस में फंसाने की धमकी, ASI साहब ने मांगी 25000 रिश्वत, रकम मिल गई चौकी प्रभारी के पास, ACB ने दोनों को कर लिया गिरफ्तार
ASI demanded a bribe of 25,000 rupees from a villager, threatening to implicate him in a case. The outpost in-charge received the money. The ACB arrested both.
कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के मुताबिक एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. यह मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है
मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी के पद पर सब इंस्पेक्टर मुनाफ पदस्थ हैं. यहीं एएसआई ध्रुव भी पदस्थ हैं. दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नाम के ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.
दरअसल बचरापोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने कुछ समय पहले एक दर्दनाक घटना हुई थी. बचरापोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम कदमबहरा निवासी मोहित कुमार घसिया गांव के ही सतेंद्र प्रजापति के घर निर्माण के लिए ईंट बना रहा था। ईंट बनाने मिट्टी निकालने के दौरान हुए गड्ढ़े में पानी भर गया था. इसमें डूबकर मोहित के मासूम बेटे की मौत हो गई थी. बचरापोड़ी पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी.
जिस गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हुई वह गड्ढा सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने था. इसलिए उसे भी चौकी में बयान देने के लिए बुलाया गया था. मर्ग जांच के दौरान चौकी प्रभारी एसआई मुनाफ और एएसआई ध्रुव ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति से इसी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. सौदेबाजी में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था.
प्रार्थी ने इसकी शिकायत अंबिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की थी. शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही का प्लान बनाया. ग्रामीण को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी में भेजा गया. ग्रामीण ने रिश्वत की रकम एसआई और एएसआई को दी फिर बाहर निकलकर चौकी के बाहर खड़े टीम को इशारा किया.
टीम ने चौकी में रेड मारकर एसआई मुनाफ और एएसआई ध्रुव को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



