इंजेक्शन लगाते ही गई जान, गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत के बाद आरोपी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार गिरफ्तार
Accused quack Bengali doctor Dhruvanto Sikdar arrested after the death of a pregnant woman due to wrong treatment
जांजगीर-चांपा : गर्भवती महिला के मौत के मामले में नवागढ़ पुलिस ने झोलाछाप बंगाली डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हीरागढ़ टुरी निवासी गर्भवती महिला रूक्मणी कश्यप को कुछ दिन पहले से उसके हाथ पाव में दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद 1 सितंबर 2024 को रात रात करीब 9-10 बजे महिला के हाथ पैर में तेज दर्ज के साथ सांस फूलने लगी. जिसके बाद महिला के परिजनों ने सिऊड के बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया.
जिसके द्वारा चेक करने बाद एक इंजेक्शन लगा दिया., मृतिका को इंजेक्शन लगाने के 5 से 10 मिनट बाद महिला की बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने लगी. महिला के साथ नाक मुंह से खून निकलने लगा. जिसे देखकर परिजनों के द्वारा उचित इलाज के लिए सीएचसी राछा नवागढ़ इलाज के लिए लेकर आए. जहा पर डाक्टरों के द्वारा चेक करने बादमृत घोषित कर दिया गया.
जिसकी खबर पर थाना नवागढ़ में मर्ग दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया. जहा जांच में सिऊड निवासी ध्रुवंतो सिकदार के द्वारा महिला का किया गया इलाज गलत पाया गया.
इस मामले में शासकीय डाक्टरों के बयान के बाद मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बंगाली डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष केरकेट्टा, आरक्षक अनिल कुर्रे बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा.
स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती तादाद और उनके द्वारा की जाने वाली गलतियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. जिससे आम जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस घटना के बाद, इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को फौरन कार्रवाई करनी होगी. ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



