ढाई साल से चल रहे अफेयर के बाद गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, मरने से पहले वीडियो बनाकर बताया अपना दर्द
After a two-and-a-half-year affair, a distraught boyfriend hanged himself, making a video to express his grief.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले ढाई सालों से अफेयर चल रहा था. बावजूद इसके लड़की ने परिवार की बात मानकर दूसरे से शादी करना कबूल कर लिया. गर्लफ्रेंड के इस फैसले के बाद लड़के ने मरने से पहले वीडियों भी बनाया. जिसमें वह कह रहा है कि….आपको लगता था कि मैं आपसे प्यार नहीं करता. मैंने सच्चे दिल से मोहब्बत किया और अब मैं अपनी जान दे रहा हूं. ये पूरा मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन उम्र 30 साल का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की युवती से था. दोनों के बीच करीब ढाई साल से अफेयर था. दोनों के बीच अक्सर मुलाकात भी होती थी. लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई.
गर्लफ्रेंड के इस फैसले से डिप्रेस अभिषेक मानसिक रुप से परेशान रहने लगा था. गुरुवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले अभिषेक ने एक वीडियो बनाया. जिसमें उसने कहा कि- उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी धोखा नहीं दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर उसका दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका मिला. उसे फौरन नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



