सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों की मासिक भत्तों में की बढ़ोत्तरी, रायपुर समेत 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, पुलिस विभाग से मिली मंजूरी

CM Vishnudev Sai increased the monthly allowances of government employees, new police stations will be opened in 14 districts including Raipur, approval received from the police department

सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों की मासिक भत्तों में की बढ़ोत्तरी, रायपुर समेत 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, पुलिस विभाग से मिली मंजूरी

सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों को दिया नए साल का तोहफा, मासिक भत्तों में की बढ़ोत्तरी

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है.
राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों के वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा.
इसी तरह जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार,वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के वर्तमान दर 300 रुपए प्रति माह में संशोधन कर 1000 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यात्रा भत्ता की अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

राजकीय शोक होने की वजह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन केंसल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दुखद निधन होने की वजह से राज्य शासन द्वारा 26 दिसम्बर से 1 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में राजकीय शोक घोषित किया गया. इसलिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 28 दिसम्बर शनिवार को आयुष कॉलेज मैदान लोहारी, मरवाही में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन केंसल कर दिया गया है. विवाह आयोजन की आगामी तिथि की खबर बाद में बताई जाएगी. धमतरी में आयोजित कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायपुर समेत 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, पुलिस विभाग से मिली मंजूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में नए थाने खोले जाएंगे. इसके लिए पुलिस अधीक्षकों को पुलिस विभाग ने मंजूरी दे दी है. इस बारे में पुलिस मुख्यालय ने आदेश भी जारी किया है.
जारी आदेश के मुताबिक नए थाने खोले जाने वाले जिलों की सूची में रायपुर, बलौदाबाजार (निपनिया), महासमुंद (बड़े साजापाली और गढ़फुलझर ), धमतरी (सिंगपुर, आमदी, नगर पालिका निगम शहरी), बालौद (मंगलतराई, करहीबदर और लाटाबोड़), सारंगढ़-बिलाईगढ़ (गोडम), कोरबा (चोटिया), जशपुर (तमला), बस्तर (धरमपुरा और आड़ावाल), कांकेर (कापसी), कोंडागांव (कुएं), बीजापुर (पुजारी कांकेर और कोंडापल्ली), नारायणपुर (गारपा, कस्तूरमेटा, फरसवेड़ा, तोके, गोमांगल और कुतुल) और सुकमा जिले (एल्मागुण्डा, डब्बाकोंटा, पुरना, चिंगापरम और सिलगैर) शामिल हैं. इसके अलावा, राजधानी रायपुर के राजातालाब नूरानी चौक स्थित नूरानी चौकी को अब थाना में बदल दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI