ओडिशा से माल लाकर सप्लाई, गांजा तस्करी मामले में आरक्षक गिरफ्तार, इधर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया भाजपा नेता
Constable arrested in ganja smuggling case for supplying goods from Odisha, BJP leader caught with illegal liquor
ओडिशा से माल लाकर सप्लाई, गांजा तस्करी मामले में आरक्षक गिरफ्तार
मनेंद्रगढ़ : गांजा तस्करी मामले में सीएएफ आरक्षक को मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गंवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी आरक्षक बुंदेलाल खड़गवा के कौरीमार ग्राम का रहने वाला है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल को सुरेश कुमार नाम के लोगों को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में उसने बताया कि 8वीं बटालियन पेण्ड्री राजनांदगांव में पदस्थ आरक्षक बुंदेलाल उसे गांजा देता था. जिसे उसके ही बताए पते पर सप्लाई किया करता था. इसके एवज में उसे हजार रुपए मिलते थे.
सरगुजा रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की बारीकी से जांच की गई. सुरेश कुमार से आरक्षक की कई बार बातचीत और मिले अन्य सबूतों के आधार पर आरक्षक बुंदेलाल को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर खड़गवां थाने में लाकर पूछताछ की गई. आरोपी आरक्षक बुंदेलाल खड़गवा के कौरीमार ग्राम का रहने वाला है. आरक्षक बुंदेलाल ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करता था. सारी बातों का खुलासा होने पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया भाजपा नेता
खडग़वां : अवैध शराब की तस्करी मामले में भाजपा नेता को आबकारी टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध शराब भी जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खडग़वां पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को सुलेश कुमार पिता रंग बहादुर सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम करीलधोवा सलबा थाना बैकुंठपुर को अवैध गांजे की तस्करी करते समय पकड़ा गया था. आरोपी बाइक CG16 CR 2139 में गांजा रखकर बिक्री करने बंजारीडांड़ मार्ग से खडग़वां की तरफ आ रहा था.
इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोचा. तलाशी में बाइक की डिक्की से 2 किलो 195 ग्राम गांजा बरामद हुआ था. इसकी कीमत 30 हजार रुपए थी. आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.



