जिला के इन वार्डों में बढ़ा डायरिया का घातक प्रकोप, एक ही परिवार के 12 सदस्य बीमार, 25 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत

Deadly outbreak of diarrhea increased in these wards of the district, 12 members of the same family fell ill, 25 people complained of vomiting and diarrhea

जिला के इन वार्डों में बढ़ा डायरिया का घातक प्रकोप, एक ही परिवार के 12 सदस्य बीमार, 25 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत

बिलासपुर : बिलासपुर में अचानक डायरिया का प्रकोप फैल गया है. शहर के वार्ड नंबर 13 और 16 विष्णु नगर में करीब 25 लोग उल्टी-दस्त जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं. जिनमें 12 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. बीते 15 दिनों से यहां एक के बाद एक लोग बीमार पड़ रहे हैं. सभी मरीजों का फिलहाल घर पर ही इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण यहां बीमारी फैली है. वहीं सैंपल कलेक्ट करके जांच के लिए भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बसंत चाल इलाके में पीड़ित स्थानीय निवासी असलम खान ने बताया कि अभी हमारे बादशाह बाड़ा में करीब 100 लोग रहते हैं. जिसमें से 10-15 लोगों को दस्त और उल्टी की समस्या है. अभी बीच में पाइपलाइन टूटी थी. हो सकता है उसी की वजह से यह हो रहा हो. क्योंकि वहां सीवरेज का पाइप फट चुका था.
असलम ने बताया कि उसका एक भाई वीडियो बनाकर भी रखा है. जहां से लीकेज हो रहा है. पानी उसी वजह से पूरे मोहल्ले में प्रॉब्लम कर रहा है. यहां बीच में वॉल्व और नल में कुछ प्रॉब्लम हुआ था. तो वॉल्व को सेट किया गया था. वहीं से सीवरेज का पाइप टूटा हुआ था. जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान वहां पर लीकेज हो गया था. हो सकता है कि उसी वजह से सीवरेज पाइप के कारण यह प्रॉब्लम हो रही हो. अब एक के बाद एक लोगों को स्वास्थ्य समस्या हो रही है.
पार्षद प्रतिनिधि ओमकार पटेल ने बताया कि वार्ड में अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर 16 में बसंत चाल के पास सहपाठी असलम ने खबर दी कि घर में डायरिया की शिकायत आ रही है. कुछ दिन पहले नाली फटने से वहां पर पानी का लीकेज हुआ था. जिसे सुधरवाया गया है. शायद उसी गंदे पानी के निकास के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई होगी.
उन्होंने बताया कि करीब पांच-सात लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है. वहीं आसपास भी जानकारी ली जा रही है. एहतियात के तौर पर पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि और लोगों को यह समस्या न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB