पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र देवांगन से रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये लेते हथकरघा विभाग का वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

The ACB team arrested senior inspector of the Handloom Department Harekrishna while taking the first installment of a bribe of Rs 50,000 from former president Mahendra Dewangan.

पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र देवांगन से रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये लेते हथकरघा विभाग का वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर में एसीबी की टीम ने हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.
मिली जान्कंकारी के मुताबिक महेन्द्र देवांगन, ग्राम केरा, जिला-जांजगीर चांपा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां-महामाया समिति मिस्दा, लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा और बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य निष्पादन बंद होने की वजह से उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया गया था. सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच के लिए निर्देश मिला. सहकारी समितियों द्वारा प्रार्थी को अधिकृत करने पर जांच के बाद रिपोर्ट रायपुर भेजने के लिए वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा 1,75,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. पीड़ित द्वारा 50,000 रुपये की व्यवस्था करने बाद 3 जनवरी को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हरेकृष्ण चौहान वरिष्ठ निरीक्षक, हथकरघा विभाग, जिला-जांजगीर चांपा को पहली किस्त 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI