धमतरी में चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल, सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, कर्मचारियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, रिहाई की मांग

Dhamtari: Strike over four-point demands; state president of Cooperative Employees Union arrested; employees surround Collectorate, demand release

धमतरी में चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल, सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, कर्मचारियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, रिहाई की मांग

धमतरी : सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ग्राम छाती निवासी नरेन्द्र साहू पर हुई है. कुरुद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है. तड़के रायपुर में प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र साहू को पकड़ लिया गया. 19 नवंबर की शाम नरेन्द्र साहू को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू के गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को समिति के कर्मचारियों ने कर्मा चौक से पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक जेल भरो आंदोलन किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग को लेकर सहकारी कर्मचारी जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी आपरेटर संघ के संयुक्त तत्वावधान में चार सूत्री मांगों को लेकर तीन नवंबर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर संभागों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. गुरुवार को समिति के कर्मचारियों ने शहर के कर्मा चौक से पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक जेल भरो आंदोलन किया.
महासंघ के प्रदेश महासचिव ईश्वर श्रीवास एवं आपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि नरेंद्र कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर को 18 नवंबर के रात 12 बजे तूता रायपुर बैस भवन से थाना कुरुद पुलिस के द्वारा सामान्य पूछताछ के लिए उठाकर लाया गया. लेकिन आज तक नहीं छोड़ा गया.
 संघ की मांग है कि उनको तत्काल रिहा किया जाए. चार सूत्री मांगों को लेकर दोनों संघ द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं. इन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा आंदोलन को दबाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर कार्रवाई की गई. इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों की गिरफ्तारी की जारी है. नरेंद्र साहू को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया है. अब तो वे समिति के कर्मचारी नहीं हैं. किस हिसाब से उनकी गिरफ्तारी हुई हैं. समझ से परे है. शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीद के लिए अन्य शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके बावजूद आंदोलनरत कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने लगातार दबाव बनाया जा रहा है. इस दौरान बड़ी तादाद में सहकारी समिति के कर्मचारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t