एक्शन मोड में धमतरी पुलिस, रात को अड्डेबाजी करते 5 युवक गिरफ्तार, 2 दिन में चाकूबाजी की दो वारदात, समझाइश के बाद बाज नहीं आए बदमाश

Dhamtari police in action mode, 5 youths arrested for loitering at night, two incidents of stabbing in 2 days, miscreants did not stop even after persuasion

एक्शन मोड में धमतरी पुलिस, रात को अड्डेबाजी करते 5 युवक गिरफ्तार, 2 दिन में चाकूबाजी की दो वारदात, समझाइश के बाद बाज नहीं आए बदमाश

धमतरी : छत्तीसगढ़ के वनांचल जिलों में शुमार धमतरी में क्राइम का ग्राफ बढ़ता रहता है. क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस लगातार रात में पेट्रोलिंग चलाती है. पुलिस ने रात में अड्डेबाजों पर एक्शन शुरु किया है. शहर के अलग-अलग इलाको में, वार्ड के अंदर, चौक चौराहों में बेवजह अड्डेबाजी करते लोगों पर सख्ती शुरु की गई है. अभी तक 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की जा रही है. एसपी सूरज सिंह परिहार ने शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने और अपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए हैं. थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा शनिवार की रात अलग-अलग टीम बनाकर शहर के संदिग्ध स्थलों जैसे मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा, मकई चौपाटी, जालमपुर और बिलाईमाता क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया.
अनावश्यक घुमने वाले घूमंतु, असामाजिक तत्वों से धमतरी पुलिस द्वारा पूछताछ की गई. सुनसान वाले स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों पर कार्रवाई की गई. 
इस दौरान कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कृष्णा नायक, चेतन नेताम, विक्रम देवदास, रोशन कुमार यादव और जागेश्वर गौतम उर्फ बंटी धमतरी को गिरफ्तार किया गया है. सभी बदमाशों पर प्रतिबंधक धारा 170/125, 135 और बीएनएस के तहत एक्शन लिया गया है. धमतरी पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के एक्शन में और तेजी आएगी.
बदमाशों का नाम
(1) कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू पिता स्व नाहर सिंह नायक उम्र 26 साल साकिन हाटकेश्वर कॉलोनी सर्वोदय स्कूल के पास धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
(2) चेतन नेताम पिता स्व वीर सिंह नेताम उम्र 21 साल साकिन पंचवटी कॉलोनी अटल आवास धमतरी थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
(3) विक्रम देवदास पिता बंशी लाल देवदास उम्र 19 साल साकिन पंचवटी कॉलोनी अटल आवास रत्नाबांधा रोड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
(04) रोशन कुमार यादव पिता स्व लक्ष्मी नारायण यादव उम्र 18 साल 25 दिन साकिन रामसागरपारा रिसाईपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
(05) जागेश्वर गौतम उर्फ बंटी पिता राजेंद्र गौतम उम्र 20 साल साकिन रामसागरपारा रिसाईपारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB