राजधानी में अपराधियों के लगातार होते जा रहे हौसले बुलंद, ऑटो चालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने मोबाइल ओर नगद रकम लूटा, आरोपी फरार

The courage of criminals in the capital is increasing continuously, miscreants robbed the auto driver of his mobile and cash by showing him a knife, the accused is absconding

राजधानी में अपराधियों के लगातार होते जा रहे हौसले बुलंद, ऑटो चालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने मोबाइल ओर नगद रकम लूटा, आरोपी फरार

रायपुर : राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है जहां देर रात कुछ बदमाशों ने एक ऑटो चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया. सरोना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के पास बदमाशों ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक से मोबाइल फोन और नकदी लूट लिया लूट के बाद बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए.\
मिली जानकारी के मुताबिक चंगोरा भाटा निवासी पीड़ित चालक रिंकू साहू रात करीब 12:15 बजे रायपुरा चौक से दो सवारी लेकर सरोना के सालसर ग्रीन इलाके की तरफ जा रहा था. उसी दौरान वहां घात लगाए बैठे तीन से चार बदमाशों ने उसका ऑटो रोक लिया. चाकू दिखाकर बदमाशों ने मोबाइल ओर नगद रकम लूटपाट करने का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा ऑटो चालक को बेरहमी से मारा 
सरोना बीएसयूपी कॉलोनी में ऑटो चालक से मोबाइल लूट 3000 कैश सहित मोबाइल फोन छीन कर आरोपी फरार हुए. वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB