डॉ चरणदास महंत का मैनपुर में जोरदार स्वागत, बोले- भाजपा सरकार गरीब-आदिवासी-किसान-मजदूर सभी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही
Dr. Charandas Mahant receives a rousing welcome in Mainpur; says the BJP government is trying to suppress the voices of the poor, tribals, farmers, and laborers.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास मंहत मंगलवार को पहली बार गरियाबंद जिले के मैनपुर नगर पहुंचे. इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया. जिसके बाद नहानबिरी पैरी सदन पहुंचे जहां विधायक जनक ध्रुव ने अपने निवास में महंत का परंपरा अनुसार स्वागत किया गया. इस दौरान पूरे गरियाबंद जिले से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने नेता प्रतिपक्ष को कई समस्याओं से अवगत कराया.
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास मंहत ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है. महंगाई तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल डीजल का दाम आसमान छू रहा है और रोजमर्रा के वस्तुओं के दाम बढ़ने से मध्यम वर्गीय और गरीब तबके के लोग बेहद परेशान हो गये हैं.
महंत ने राज्य के विष्णुदेव सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ को डुबाने के अलावा, आदिवासियों को परेशान करने के अलावा, रेत माफिया को बढ़ावा देने के अलावा, हर ब्लॉक और हर तहसील में खुनी संघर्ष कराने वाला यह भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और सभी वर्गो को सिर्फ छलने का काम किया है, आज पूरे प्रदेश मे सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज पर हो रहा है. महंत ने नकटी गांव को उजाड़ने के मामले पर भारी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस मामले मे किसी को माफ करने लायक नहीं है. इस भरे बरसात में लोगों के घरों को तोड़ दिया. लोगों को घर से बेघर कर दिया. लोगों की आंसु और श्राप भाजपा सरकार को ले डुबेगी.
गरियाबंद जिले के हीरा खदान पर महंत ने कहा कि हीरा खदान के नाम से आज पूरा दुनिया छत्तीसगढ़ को जानता है. आज यहां इतना हीरा अलेक्जेन्डर कीमती रत्न का भंडार है. उसका दोहन कर आज सब टैक्स माफ किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य बनेगा जो फ्री टैक्स होगा.
महंत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न अब तक हीरा निकला न हीरा निकलने की कोशिश हो रही है. हाई कोर्ट का बहाना कर इस मामले को लटकाया जा रहा है. ऐसा लगता है हीरा खदान मामले पर महंत ने ठहका लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपने बड़े मित्र का इंतजार कर रहे हैं और उसी को हीरा खदान सौपेंगें. आज इस क्षेत्र मे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और क्षेत्र के लोगो से मिलने आया था.
पंचायत प्रतिनिधियों ने नेता प्रतिपक्ष को समस्याओं से अवगत कराया
क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने मैनपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास मंहत को कई समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा विकास कार्यो के लिए पैसा नही आ रहा है. और तो और लोगो को रोजगार नही मिल पा रहा है. क्षेत्र की समस्याओ को विधानसभा मे उठाने की मांग की.
इस मौके पर प्रमुख रूप से बिन्द्रानवागढ विधायक जनकराम ध्रुव, सिहावा विधानसभा विधायक अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुकचंद बेसरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव, नेयाल सिंह नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, सोहन नागेश, दुलेन्द्र नेगी, खेदू नेगी, टीकम सिंह कपिल, प्रेमसाय जगत, छबि दिवान, सुकचंद ध्रुव, भुनेश्वर नेगी, तिलक मरकाम, शाहिद मेमन, ललिता यादव, भूपेन्द्र मांझी, हबीब मेमन, तनवीर राजपूत, पारेश्वर नेगी, देवी कमलेश, लोकेश सांडे, डिगेश्वरी सांडे, गुजरात कमलेश, कन्हैया ठाकुर, लिकेश यादव, डोमार साहू, पिलेश्वर सोरी, नजीब बेग, इम्तियाज मेमन, अर्जुन नायक, बनसिंह सोरी, इमरान खान, अमृत पटेल, चित्रांस ध्रुव, गज्जू नेगी, तीव सोनी, उमेश डोंगरे, पवन जगत, लिलेश साहू, रूपेश मसीह, विष्णु नेताम, पुनीत ध्रुव, लोचन निर्मलकर, हेमलाल बारले, अनुराग वाघे, डीके ठाकुर, भानु सिन्हा सहित सैकड़ो की तड़फ मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



