महंगी शराब में मिलावट, उड़नदस्ता ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, कर्मचारियों ने प्लेसमेंट कंपनी के इंचार्ज पर लगाए वसूली के आरोप

Expensive liquor adulterated, flying squad caught big irregularities, employees accused the incharge of placement company of extortion

महंगी शराब में मिलावट, उड़नदस्ता ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, कर्मचारियों ने प्लेसमेंट कंपनी के इंचार्ज पर लगाए वसूली के आरोप

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर से शराब दुकान में मिलावटखोरी का मामला सामने आया था. जिसके बाद अब इसमें दुर्ग उड़नदस्ता टीम ने औचक निरिक्षण कर दबिश दी. इस दौरान कई शराब बोतलों का होलोग्राम क्षतिग्रस्त मिला. साथ ही जांच करने पर मिलावट पाया गया. जिसके बाद अब दुकान के सभी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने गुरुर में देशी विदेशी कंपोजिट शराब दुकान का निरिक्षण किया.  इस दौरान आफ्टर डार्क लक्जरी प्व्हिस्की के ढक्कन ढीला, होलोग्राम क्षतिग्रस्त पाया गया. साथ ही दुकान में रखी 10 पेटी आफ्टर डार्क लक्जरी व्हिस्की की बोतलों का निरीक्षण किया गया. जिसमें से 12 बोतलों की थर्मामीटर और हाइड्रोमीटर से जांच करने पर मिलावट मिली.
इंचार्ज पर लगा वसूली करने का आरोप
शराब दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि प्लेसमेंट कंपनी के इंचार्ज प्रदीप सिंह पैसे देने के लिए दवाब बनाता है. उन्हें हर महीने पैसे चाहिए होते हैं इसलिए मज़बूरी में हमें यह काम करना पड़ता है. अगर हम ऐसा नहीं करते तो अपने पेमेंट से उसको पैसा देना पड़ता. जिले का इंचार्ज भूपेन्द्र देशमुख हर शराब दुकान में हर महीने के 1 से 5 तारीख के बीच आकर पैसा लेते है. भूपेन्द्र देशमुख यह पैसा कंपनी के इंचार्ज प्रदीप सिंह के पास पहुंचाता है.
इस खुलासे ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. अब सवाल यह है कि क्या जांच सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित रहेगी या फिर उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी? जिनके नाम वसूली रैकेट में सामने आए हैं? इस घटना ने बालोद जिले में चल रहे शराब के काले कारोबार की पोल खोल दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB