5 टन कोयले की अफरा-तफरी मामले में कांटा ऑपरेटर गिरफ्तार, 24 हजार का नुकसान, हेराफेरी के दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Fork operator arrested in the case of 5 ton coal scam, loss of 24 thousand, two accused of fraud absconding, police engaged in search
जांजगीर-चांपा : थाना बलौदा पुलिस ने कोयला चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार सिंह जो कि कोलवासरी बलौदा में ट्रांसपोर्ट डिविजन मैनेजर हैं. उन्होंने 4 जनवरी 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कि कांटा ऑपरेटर नागेश्वर कश्यप ने वाहन चालकों के साथ मिलकर कोयला तौल में हेराफेरी की थी. आरोप है कि कम तौले गए कोयले की सही तौल की पर्ची बनाकर करीब 5 टन कोयला, जिसकी कीमत करीब ₹24,000/- है,का गबन किया गया.
शिकायत के आधार पर थाना बलौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 316(4), 3, 5 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों और कांटा पर्चियों की जांच की। जांच के दौरान यह साफ हुआ कि नागेश्वर कश्यप ने दो अन्य वाहन चालकों के साथ मिलीभगत कर कोयला चोरी को अंजाम दिया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस मामले में दो अन्य वाहन चालक आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थाना बलौदा पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



