दीपावली पर सजी जुआरियों की महफिलें, जुआ खेलते 74 जुआरी गिरफ्तार, जुए के अड्डे से लाखों की नकद रकम और ताश के पत्ते जब्त, समाधान सेल का एक्शन

Gamblers' gatherings were held on Diwali, 74 gamblers were arrested, lakhs of rupees in cash and playing cards were seized from the gambling den, action by the Samadhan Cell.

दीपावली पर सजी जुआरियों की महफिलें, जुआ खेलते 74 जुआरी गिरफ्तार, जुए के अड्डे से लाखों की नकद रकम और ताश के पत्ते जब्त, समाधान सेल का एक्शन

54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख की जब्त

दुर्ग : दिवाली पर दुर्ग पुलिस ने रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने वालों ठिकानों पर छापा मारा. पुलिस ने 14 मामलों में 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 1.45 लाख कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और दो चारपहिया सहित 20.61 लाख का माल बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर थाना पुलिस ने मिली खबर के आधार पर ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में दबिश दी और मौके से 6 आरोपियों को ताश की गड्डियों, 1,11,230 रुपए कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा. जब्त मामल की कीमत 19.15 लाख रुपए आंकी गई है. दीवाली पर जुए के मामलों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सख्त तैयारी की थी. दुर्ग जिले के 6 थानों और 2 चौकियों की टीमों ने छापेमारी कर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा. यह कार्रवाई अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस ने की.
इन थानों में इतनी कार्रवाई
अमलेश्वर : 2 जगह हुई कार्रवाई में 8 आरोपियों से 5,260 रुपए जब्त
कुम्हारी : 2 प्रकरणों में 9 आरोपियों से 15,000 रुपए जब्त
उतई : 2 मामलों में 6 आरोपियों से 3,500 रुपए जब्त
धमधा : 3 प्रकरणों में 11 आरोपियों से 2,550 रुपए जब्त। नेवई : 1 मामले में 5 आरोपियों से 3,480 रुपए जब्त। छावनी : 1 मामले में 3 आरोपियों से 790 रुपए जब्त। जेवरा सिरसा और अंजोरा के एक-एक मामले में 6 आरोपियों से 4,160 जब्त किए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार, 8410 रुपये नकद जब्त

तखतपुर : तखतपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआ खेलते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 8,410 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से खबर मिली थी कि ग्राम नगोई और नवापारा जरौंधा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. खबर मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और तत्काल एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थानों पर घेराबंदी कर छापेमारी की गई. पुलिस ने मौके से तीन अलग-अलग मामलों में कुल 13 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा.
इस ​कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ और आरोपियों के पास से नकद 8,410 रुपये, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल की जा रही फट्टी बोरी जब्त की गई. गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 603, 604 और 605/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों में ​ग्राम नवापारा जरौंधा से:
अमित बंजोर (27),
दिलेश बंजारे (22),
अमन बंजारे (30)
साहिल बंजारे (19),
चंकी पाटले (30),
राकेश कुर्र (30),
नरेन्द्र कुर्रे (27),
प्रदीप कुर्रे (40),
सत्यम बंजारे (23)
किशन कुर्रे (25)
ग्राम नगोई से
राजेश यादव (37),
राजेन्द्र साहू (35)
बृजेश कौशिक (26)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

10 जुआरी अरेस्ट, मौके से नकदी, ताश के पत्ते जब्त

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के ग्राम गिधौरी और बलौदा में 10 जुआरियों की गिरफ्तारी हुई है. अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत समाधान सेल ने सूचना के आधार पर जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक समाधान सेल ने गिधौरी और बलौदा में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों 10 जुआरियों को अरेस्ट किया. इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 हजार 120 नकद, ताश की 52 पत्तियों की गड्डी जब्त की. समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में लगातार कामयाबी मिल रही है.

आरोपी जुआरियों के नाम
अजय कुमार टंडन उम्र 30 वर्ष निवासी संजय चौक ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
मोहन उम्र 35 वर्ष निवासी सबरिया डेरा ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
अनंत कुमार पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
पंकज कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी
देव कुमार पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी बस स्टैंड गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी
दुर्गेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी जूनाडीह ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
राज पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी जूनाडीह ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
जगदीश वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बंधई पारा ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
ईश्वर यादव उम्र 33 वर्ष निवासी महामाया चौक ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
अविनाश बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी टुण्डरा रोड गिधौरी थाना गिधौरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t