रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, एक नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 28 लाख का माल बरामद
Gang involved in stealing from jewellery shops and vacant houses after watching reels busted, 7 accused including a minor arrested, goods worth 28 lakh recovered
रायपुर : राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में हुई ज्वेलरी चोरी की कई वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 8 चोरी के मामलों का खुलासा किया है.
थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई आदित्य शर्मा अपने परिवार के साथ मकान नं. 146 अवंति विहार सेक्टर-01, थाना खम्हारडीह रायपुर में रहता है. 28 जनवरी 2026 को सपरिवार दिल्ली गया था. इसी दौरान 2 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी अपने भाई के घर को देखने गया. तो मेन दरवाजा खुला पाया. और अंदर सामान बिखरा हुआ था. कमरे की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम जुमला कीमत करीब 1,50,000 की चोरी होना पाया गया. किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में 32/36 धारा 331(4), 305 बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
इसी तरह प्रार्थिया मनीषा तिवारी ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शहनाई गार्डन के सामने, रोहिणीपुरम रायपुर में रहती है. 26 दिसंबर 2025 को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित देवघर (झारखण्ड) गई थी. 30 दिसंबर 2025 की रात वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर लाइट जल रही थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था. बेडरुम की अलमारी टूटी हुई मिली. जिसमें रखे सोने के जेवरात कीमत 57,225/- रुपये और नगद 30,000/- रुपये नहीं थे. घर के अंदर लोहे की रॉड, सब्बल, पेंचिस, एक मोबाइल और दस्ताना मिला था. किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी. प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
विवरण 02 थाना पुरानी बस्ती प्रार्थी आयुष ठाकुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुशालपुर पीयूष नगर झाड वाली गली में सपरिवार रहता है. प्रार्थी 22 जनवरी 2026 के दोपहर में अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार खैरागढ़ गया था. इसी दौरान प्रार्थी को खबर मिली कि उसके घर में चोरी हुई है. जिस पर प्रार्थी वापस अपने घर आकर देखा तो घर के सामने के मेन गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर दरवाजा का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था. कमरे अंदर जाकर देखा तो सामान व कपड़े बिखरे पड़े हुए थे बेडरुम में रखें आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था चेक करने पर लॉकर में रखें पुराना इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम जुमला कीमत करीब 95,000/रूपये नहीं था. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 68/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
थाना पंडरी, आरंग एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) प्रार्थी चंदन गेण्ड्रे थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोवा पंडरी स्थित भव्य कार श्रृंगार मे एसीसिरिस का काम करता है. 6 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी अपने बड़े भाई के नाम से पंजीकृत मोटर सायकल पैशन प्रो नम्बर CG04 KW 2667 को दुकान के बाजु में खडी कर जल्दबाजी में चाबी निकालना भूल गया. शाम को बाहर जाकर देखा तो जहां पर मेरा मोसा. खडी किया था. वहा पर नही थी. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 303(2) बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
प्रार्थी दिनेश कुमार सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरंग के ग्राम समोदा नगर पंचायत में खुद की ज्वेलरी दुकान सुरेश ज्वेलर्स के नाम से है. 26 दिसंबर2025 को शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया. प्रार्थी ने उसे छोटे साइज का लॉकेट दिखाया. जिस पर उसने बड़े साइज का लॉकेट दिखाने को कहा. तब प्रार्थी 5.5 ग्राम वजन के दो सोने के लॉकेट दिखाए. जिसमें से एक लॉकेट वह अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के जानकारी के बिना चोरी कर दुकान से बाहर निकल गया. जब उसे चोरी का पता चला तो वह उसे पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह अपने मोटर सायकल से एक अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गया. उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने का लॉकेट को चोरी कर लिया गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 23/26 धारा 303(2) बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
प्रार्थी घनश्याम प्रसाद देवांगन ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरंग के ग्राम समोदा में पुराना सब्जी मंडी के उसका खुद की ज्वेलर्स दुकान श्री सांई ज्वेलर्स के नाम से है. 7 जनवरी 2026 को शाम में एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया. जिसे 7.04 ग्राम का सोने का लॉकेट दिखाया. तौल कर निकालते ही वह अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट को लेकर चोरी कर लिया गया और दुकान से बाहर निकल गया. जब प्रार्थी को पता चला की वह लॉकेट लेकर निकल गया है तब उसे पकडने की कोशिश करने लगा. तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक में बैठकर भाग गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
प्रार्थी दिलीप पवार ने थाना पलारी जिला बलौदा बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सांई मंदिर चौक, पलारी के पास दिलीप ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान है. 7 जनवरी 2026 को शाम को एक अज्ञात व्यक्ति काला मास्क लगाकर सोने का मंगलसूत्र देखने दुकान आया. मंगलसूत्र दिखाने के दौरान वह मंगलसूत्र हाथ में लेकर भागने लगा. शोर मचाने पर दुकान के कर्मचारी ने उसका पीछा किया. जिस पर अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र दुकान से कुछ दूरी पर फेंककर गली में भाग गया. उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने का मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना पलारी में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 331(4), 62 बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
थाना विधानसभा प्रार्थी हेमंत साहू ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जैनम इफ्रा पीएम आवास कचना में रहता है. 6 फ़रवरी 2026 की रात प्रार्थी घर के दरवाजा में ताला लगाकर सपरिवार शादी कार्यक्रम में अवंति बिहार तेलीबांधा रायपुर गया थे. 7 फ़रवरी 2026 को रात करीब 10 बजे अपने घर वापस आकर देखा तो दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था. लॉकर के अंदर रखा सोने एवं चांदी का जेवरात और नगदी रकम जुमला कीमत करीब 110000/-रुपये नहीं था. कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 331(3), 305(ए) बी एस एन का जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़ी इन वारदातों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर और एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकद रकम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है. गिरोह द्वारा रायपुर के अलावा आरंग, पलारी और बलौदा बाजार जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था.
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर उपलब्ध रील्स और वीडियो देखकर ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
थाना खम्हारडीह और डीडी नगर क्षेत्र के मामलों में हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर चोर संजय नेताम उर्फ गोलू उम्र 43 साल को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये के जेवरात, नगदी और चोरी की दोपहिया वाहन जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ पहले से कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
पुरानी बस्ती क्षेत्र के मामलों में भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी और करण टांडी को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख रुपये का माल बरामद किया गया.
आरंग, पंडरी और पलारी क्षेत्र के मामलों में प्रमोद चतुर्वेदी, रितेश कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया. जिनसे करीब 5 लाख रुपये का माल और चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई.
विधानसभा थाना क्षेत्र के एक मामले में रुद्रांश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर करीब 3 लाख रुपये के जेवरात और नगदी बरामद की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही शातिर चोर है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं डी डी नगर लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है.
थाना पुरानी बस्ती के प्रकरण में आरोपी 01. भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी पिता रोहित पटेल उम्र 25 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर के पास पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर। 02. करण टांडी पिता राजेश टांडी उम्र 24 साल निवासी कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
थाना आरंग, पंडरी एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) के प्रकरणों में आरोपी 01. प्रमोद कुमार चतुर्वेदी पिता लखन लाल लाल चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम अमसेना थाना खरोरा रायपुर। 02. रितेश कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 20 साल निवासी विधानसभा रोड थाना विधानसभा रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात एवं चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
थाना विधानसभा के प्रकरण में आरोपी रुद्रांश श्रीवास्तव पिता अतुल श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी कचना पी एम आवास ब्लॉक 04 रुम न.2 थाना विधानसभा को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



