श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व, श्री सिद्धिविनायक आश्रम में गुरु पूजन, प्रदेश और अन्य राज्यों से लगभग 3000 शिष्य हुए शामिल
Guru Purnima festival celebrated with reverence and devotion, Guru worship at Shri Siddhivinayak Ashram, about 3000 disciples from the state and other states participated
नवापारा राजिम : नवापारा सहित समूचे अंचल में गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु की भक्ति व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नगर के अनेक स्थानों पर गुरु पूर्णिमा मनाया गया. त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान देवाधिदेव भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दर्शनार्थियो का तांता लगा रहा.श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए.
नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर (कंसारी समाज) परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन पूजन अर्चन किया गया। गुरुपूर्णिमा महोत्सव नवागांव बुड़ेनी स्थित श्री सिद्धि विनायक आश्रम में धूमधाम से मनाया गया. सुबह 6 बजे से गुरुदेव श्री उमेशानंद गिरी प्रदेश अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छग मंडल श्री महंत गुरुदेव द्वारा शिष्यों को दीक्षा दिया गया.
उसके बाद गुरु पूजन का उत्सव पूरे श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया जिसमें प्रदेश और अन्य राज्यों से लगभग 3000 शिष्य शामिल हुए. समस्त शिष्यों और आगंतुकों के लिए विशाल भंडारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था अतिसूचारु रूप से किया गया। इस उत्सव में जय मां तारिणी मानस मंडली के साध्वी अनुसुइया और अहिल्या ने अपने संगीतमय सत्संग से सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर अनुराग मानस परिवार ग्राम कठौली के द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उक्त आंयोजन को सिद्धि विनायक आश्रम राजिम (नवागांव) के सभी शिष्यों ने इस भव्य
आयोजन में अपनी श्रद्धा अर्पण कर पूर्ण रूप से सफल बनाया।
शिष्य गण सत्यानंद, अरविंद चौहान, ताराचंद साहू, क्रांति लाल साहू, कृष्णा देवांगन, जीवन सेन, देवकी साहू, मंजू साहू, धातृ साहू, निहारिका साहू, तेजेश साहू, हुलास साहू, इंदु साहू, तुलाराम साहू, राजेंद्र साहू, डेरहु राम साहू, सोम प्रकाश साहू, भागी राम साहू, राधे साहू, तारनी ध्रुव सरपंच द्वारतरा पंचायत सहित समस्त शिष्य शामिल हुए। राजिम विधायक रोहित साहू ने भी गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू गुरुपूजन में शामिल हुए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुकेश दीक्षित महाराज मुंगेली वाले के द्वारा गुरुपूजा मंत्रोच्चारण द्वारा संपन्न करवाया गया। शिष्य गणो में विशेष रूप से डॉ प्रज्ज्वल सोनी सोनी मल्टी हॉस्पिटल, तुकाराम कंसारी, नागेन्द्र निषाद, थानेश्वर तारक, सोनी साहू, नेमी साहू, गुलाबचंद साहू, दयाशंकर, प्रशांत, तेजराम ध्रुव, कमल सोनकर, राधेश्याम सहित अनेक साधु संत सम्मिलित हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गरियाबंद : पूरे प्रदेश सहित गरियाबंद जिले में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रतीक इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. मंदिरों, आश्रमों और शिक्षण संस्थानों में विशेष पूजन, भजन, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
गरियाबंद के स्थानीय स्कूलों, आश्रमों, योग केंद्रों और मंदिरों में गुरु पूजन का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. वहीं कई श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक गुरुओं के चरणों में पुष्प अर्पित कर धन्यवाद ज्ञापित किया.
कुछ जगहों पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, और भजन-संध्या जैसे कार्यक्रम भी रखे गए, जिससे सामाजिक सेवा के भाव को भी इस पर्व से जोड़ा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



