तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की गई जान, हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Havoc of high speed, head-on collision between two bikes, one killed, Hiva crushes scooter rider, painful death on the spot, police engaged in investigation

तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की गई जान, हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, जाँच में जुटी पुलिस

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

सक्ती : सक्ती जिले के चन्द्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर मेन रोड चौक के पास हुई दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, बता दें कि ग्राम आमापाली के महेन्द्र पटेल चन्द्रपुर बैंक से पैसा निकालने जा रहा था. कि ग्राम हीरापुर मेन रोड चौक के पास करीब 11:30 बजे पहुंचे थे कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे महेंद्र पटेल के सिर में गंभीर चोट लगी. जिसे इलाज के लिए पीएचसी चन्द्रपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

रायगढ़ : चक्रधर नगर थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर आम्बेडकर चौक के पास एक  तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार की जान चली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के आम्बेडकर चौक की है. जहां तेज रफ्तार हाइवा नंबर CG 13 AR 5750 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बोधरम पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल निवासी मधुबन पारा के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हाइवा हिमांशु अग्रवाल का बताया जा रहा है. जिसकी ऑफिस देबरापुर चौक के पास स्थित है. हाइवा चालक का नाम मिथलेश पासवान है. जो हादसे के समय वाहन चला रहा था. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. क्या इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है? इस पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI