डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों में दहशत, जांच के आदेश

Huge fire on the hill of Maa Bamleshwari temple of Dongargarh, smoke spread far and wide, chaos, panic among local people, order for investigation.

डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों में दहशत, जांच के आदेश

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर शाम को अचानक आग लग गई. पहाड़ी के घने जंगलों में लगी आग से दूर-दूर तक धुआं फैल गया. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
चश्मदीदों ने बताया कि पहले पहाड़ी पर तेज चमक दिखाई दी. बाद में वहां आग की लपटें उठती देखी गई. आग इतनी बड़ी है कि शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही है. स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई. आग बुझाने का काम जारी है. वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे.
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
इस आगजनी से मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं. आग के फैलने से आसपास के जंगलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI