नया रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, युवक की मौके पर मौत, ड्राइवर घायल
In Naya Raipur, a high speed car hit a bike, the vehicle went out of control and overturned, the young man died on the spot, the driver was injured
अभनपुर : रायपुर राजधानी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि कार चालक को मामूली चोट लगी है. हादसे की खबर मिलते ही रखी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच आर रही है. यह मामला रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब नया रायपुर के तेंदुआ चौक स्थित मशरुम फार्म के पास एक तेज रफ़्तार काले रंग की वेन्यू कार नम्बर CG04 OC 3651 ने बाइक नम्बर CG04 LM 1455 में सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसा तब हुआ. जब बाइक सवार सड़क पार कर रहा था. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही राखी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल को मृत घोषित कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
मृतक की पहचान अनिल ध्रुव उम्र 51 साल के रुप में हुई है जो अभनपुर रहने वाला था. हादसे में कार चालक को मामूली चोट लगी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



