रायपुर में सगे-भाइयों ने युवक पर चाकू से किया हमला, 3 महीने पहले मारपीट का बदला लेने दोस्तों संग की चाकूबाजी, एक नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
In Raipur, brothers attacked a young man with a knife, and along with friends, they stabbed him to avenge a fight three months ago. Five people, including a minor, were arrested.
रायपुर : रायपुर में 3 महीने पहले मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग समेत पांच आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 3 चाकू और वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गोपाल निर्मलकर ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्याम नगर में कपूर होटल के बाजू में रहता है और मजदूरी का काम करता है. तीन महीने पहले मोहल्ले में किराये से रहने वाला जय नेताम नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था जिस पर 26 अक्टूबर 2025 के शाम करीब 5 बजे प्रार्थी कपूर होटल के पास एक्सेस स्कूटी में बैठा हुआ था. उसी समय एक सफेद रंग की कार में जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी, प्रार्थी के बगल में अपनी कार को खडी कर हाथ में चाकू लेकर कार से बाहर निकले और प्रार्थी की हत्या करने की नियत से प्रार्थी के शरीर में चाकू से वार कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 667/25 धारा 109, 3(5) बी एन एस, 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी जय नेताम, वैभव यादव, राहुल यादव, ओमप्रकाश नेताम और 1 नाबालिग को पकड़ा.
पूछताछ में उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया. जिस पर पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा पंचों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग चारपहिया वाहन और 3 नग चाकू जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज सिंह परिहार, विक्रम वर्मा, संतोष वर्मा, आर. दिलीप जांगड़े, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, बोधेन मिश्रा, मनोज सिंह, प्रवीण मौर्य, अभिषेक सिंह तथा थाना तेलीबांधा से स उ नि केजूराम ध्रुव एवं आर. जानकीशरण चंद्रवंशी की अहम भूमिंका रही.
आरोपी
जय नेताम पिता स्व रमेश नेताम उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर
वैभव यादव उर्फ वंशु पिता जोहान लाल यादव उम्र 21 पता श्याम नगर क्रिश्चन कालोनी थाना तेलीबांधा रायपुर
ओमप्रकाश नेताम पिता स्व रमेश नेताम उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर
राहुल यादव पिता रामू यादव उम्र 20 साल क्रिश्चियन कॉलोनी श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
1 नाबालिग आरोपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



