छठ पूजा में गए डॉक्टर दंपती, लौटे तो कमरे में मिला 19 साल के बेटे का शव, बेटे ने किया सुसाइड, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A doctor couple went to attend Chhath Puja and found their 19-year-old son's body in their room. The son committed suicide, leaving the family in mourning. Police are investigating.

छठ पूजा में गए डॉक्टर दंपती, लौटे तो कमरे में मिला 19 साल के बेटे का शव, बेटे ने किया सुसाइड, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : डॉक्टर दंपती के जवान बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे. लौटने पर वो अपने बेटे का शव देखकर हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं. रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने घर से बाहर गए थे. इस दौरान घर उनका बेटा आयुष्मान तिवारी उम्र 19 साल घर पर था. आयुष्मान की मानसिक स्थिति कमजोर थी.
डॉक्टर पति-पत्नी रात करीब 10.30 बजे वापस घर पहुंचे. इस दौरान उनके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला. पंखे पर रस्सी का आधा हिस्सा और गले में आधा हिस्सा बंधा हुआ था. आयुष्मान की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि आयुष्मान की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. उसका इलाज चल रहा था. इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t