रायपुर में लिफ्ट देकर स्कूटर में बैठाया, फिर चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, ATM से निकलवाए रुपए, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, he gave a lift to the girl and made her sit on his scooter, then threatened to kill her by showing a knife, took out money from ATM, accused arrested with the help of CCTV

रायपुर में लिफ्ट देकर स्कूटर में बैठाया, फिर चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, ATM से निकलवाए रुपए, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लिफ्ट देकर चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है. जब आरोपी को पीड़ित की जेब में पैसे नहीं मिले तो उसने एटीएम से नकदी निकलवा लिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जाकारी के मुताबिक गौरव महेश्वरी वृंदावन सोसाइटी सड्डू में रहते हैं और अंबुजा सिटी सेंटर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं उन्होंने ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 नवंबर को रात 10:45 बजे वे अंबुजा मॉल से पैदल अपने घर लौट रहे थे. साइंस सेंटर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया.
गौरव उसके स्कूटर पर बैठ गए. लेकिन कुछ दूरी पर वह व्यक्ति उन्हें जबरन झाड़ियों की तरफ ले जाने लगा. जब गौरव स्कूटर से कूद गए तो आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने गौरव से जेब में पैसे निकालने को कहा. लेकिन गौरव ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं. आरोपी ने उनका एटीएम कार्ड देखकर एटीएम से पैसे निकालने को मजबूर किया.
दलदल सिवनी स्थित एटीएम में गौरव ने 4500 रुपये निकाले और आरोपी को दे दिए. आरोपी और रकम निकालने का दबाव बना रहा. लेकिन खाते में सिर्फ 4500 रुपये ही थे. इसके बाद आरोपी गौरव को वहीं छोड़कर फरार हो गया.
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 719/24 धारा 308(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया. और फौरन जांच शुरु की.
घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही एटीएम बूथ में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी चेक किया गया. आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी के बारे में अहम् जानकारी मिली और आरोपी की पहचान सिविल लाईन रायपुर निवासी हरीश निहाल के रुप में की गई
जांच टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी हरीश निहाल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया. मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपी हरीश निहाल (निवासी सिविल लाइन, रायपुर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की नगदी रकम 1,000/- रुपये और घटना में इस्तेमाल चाकू व दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
हरीश निहाल पिता घड़ी निहाल उम्र 20 साल निवासी बिजली ऑफिस के पास सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध दर बढ़ता जा रहा है. चाकूबाजी के दौरान गार्डन में Ex girlfriend ने युवक को बोलकर चाकु से हमला करवा दिया. फौरन युवक साफन खान संजय नगर आरडीए प्लॉट निवासी को मेकाहरा में एडमिट किया. यह मामला कोतवाली थाने का है.
एक आरोपी गिरफ़्तार बाक़ी आठ आरोपी हुए फरार हैं. घायल युवक के परिवार ने लगाया आरोप पुलिस ने  मामूली धाराए लगाई और बाक़ी आरोपी की गिरफ़्त से बाहर हैं. आरोपी का नाम विक्की राजपूत हनुमान मदिर संजय नगर निवासी बताया जा रहा है.
रायपुर : रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड में सोमवार देर रात चाकूबाजी हुई. हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. करीब 3-4 बदमाशों ने उस पर हमला किया. घायल युवक का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI