लूट के नियत से कारोबारी पर चाकू से हमला, 2 नाबालिग समेंत 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू, मोबाइल और बाइक जप्त, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

Knife attack on businessman with the intention of robbery 9 accused including 2 minors arrested knife mobile and bike seized police took out a procession in the city

लूट के नियत से कारोबारी पर चाकू से हमला, 2 नाबालिग समेंत 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू, मोबाइल और बाइक जप्त, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

बिलासपुर : बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के मास्टरमाइंड प्लान को सिर्फ 8 घंटे के भीतर ही उजागर कर लिया. इस मामले में पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, एक लोहे का चाकू और दो मोटर साइकिलों के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं.
5 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10 बजे व्यापारी योगेश पंजवानी, जो व्यापार विहार में अपने पापड़ और पास्ता की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में अज्ञात लड़कों ने मोटर साइकिल से उनका पीछा किया और उन्हें रोककर उनके बैग को लूटने की कोशिश की. जब योगेश ने इसका विरोध किया. तो हमलावरों ने धारदार चाकू से उनकी पेट और पीठ पर वार कर दिया. इस वारदात में योगेश गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.
आरोपियों ने लूट की यह घटना प्लान बनाकर से अंजाम दी थी. मुख्य आरोपी जैदुल हक, साद अली और अन्य ने मिलकर पहले से रेकी की थी और व्यापारी योगेश पंजवानी के रोजाना एक से दो लाख रुपये लेकर जाने की जानकारी हासिल की. आरोपी हंसराज राय पहले व्यापारी के दुकान में काम कर चुका था. हंसराज राय ने यह जानकारी अपने साथियों को दी. उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर योजना बनाई और समय तय किया कि कब और कैसे योगेश पंजवानी को लूटा जाए. प्लान के मुताबिक साद ने दुकान के बाहर रेकी की और बाकी साथियों ने मिलकर हमला किया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जैदुल हक, सैयद साद अली, हंसराज राय, आदिल खान, सैयद अहमद रजा, पी प्रशांत राव और वेद प्रसाद जांगडे के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 8 मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिल और एक लोहे का बदनदार चाकू बरामद किया गया. सभी आरोपियों ने मिलकर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने की साजिश रची थी.
आरोपी
1 पी. प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छग)
2 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छग)
3 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली
4 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छग)
5 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छग)
6 आदिल खान पिता स्व. रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर
7 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छग)
8-9 दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb