घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में करें पैन-आधार लिंक, Link है या नहीं जानें एक क्लिक पर, वरना रुक सकते हैं बैंक ट्रांजेक्शन, जानिए डिटेल

Link your PAN and Aadhaar in just 2 minutes from your home, check if the link is valid with just one click, or your bank transactions may be halted. Learn the details.

घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में करें पैन-आधार लिंक, Link है या नहीं जानें एक क्लिक पर, वरना रुक सकते हैं बैंक ट्रांजेक्शन, जानिए डिटेल

पैन को आधार से लिंक करना कानूनन जरुरी है. अगर आप अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन निष्क्रिय हो सकता है. पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको कहीं जानें की जरुरत नहीं है. यह प्रक्रिया आप अपने मोबाइल से पूरी कर सकते हैं. बिना लिंक के PAN इनऑपरेटिव हो सकता है. मतलब रिफंड नहीं मिलेगा. बैंक ट्रांजेक्शन रुक सकते हैं. 2025-26 में नई PAN आवेदकों के लिए यह ऑटोमैटिक होता है. कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन 1800-103-4455 पर कॉल करें.
लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक-
लिंक करने से पहले आप चेक कर लें कि आपका पैन, आधार से लिंक है या नहीं. चेक करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर ‘क्विक लिंक्स’ के सेक्शन पर जाकर ‘Link Aadhar status’ के आप्शन पर क्लिक करें.
फिर अपना पैन और आधार नंबर डालकर ‘View link aadhar status’ क्लिक कर जान सकेंगे की अपका आधार लिंक है या नहीं.
अगर आपका आधार लिंक नहीं है तो, फोन से ऐसे करें पैन-आधार लिंक
पैन-आधार लिंक के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
वेबसाइट ओपन होने पर बाएं साइड ‘क्विक लिंक्स’ वाले सेक्शन पर ‘Link Aadhaar’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब अपना पैन नंबर, आधार नंबर दर्ज कर validate पर क्लिक करें.
अब पेमेंट करने के लिए पॉपअप खुलेगा.
पैन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें continue पर क्लिक करें.
आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
अब फीस का भुगतान करें.
पेमेंट के कुछ घंटे बाद फिर से 'link aadhar' के आप्शन पर जाकर लिंक की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
लिंक हुआ है या नहीं यह चेक करने के लिए ऊपर दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

स्टेटस कैसे चेक करें?

तरीका SMS फॉर्मेट नंबर
SMS UIDPAN <12 अंक आधार> <10 अंक PAN> 567678 या 56161
ऑनलाइन पोर्टल पर ‘Link Aadhaar Status’ चेक करें (PAN/आधार डालें)