छत्तीसगढ़ी द्विभाषा फार्मुला के मुद्दे पर एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात
MA Chhattisgarhi Student Organization met Assembly Speaker Dr. Raman Singh on the issue of Chhattisgarhi two-language formula
रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ी पहली से पांचवीं कक्षा तक द्विभाषिक रुप से शामिल करे जाने के अभिमत को लेकर एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से स्पीकर हॉउस जाकर मुलाकात किया.
छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज साहू ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ी को स्कुली शिक्षा में गलत मापदंड और दोयम दर्जा दिया जा रहा है. पूर्व में छत्तीसगढ़ी हिंदी सम्मिलित रुप से पढ़ाया जा रहा है. जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मातृभाषा के रुप में छत्तीसगढ़ी माध्यम से अध्ययन कराया जाना है. संगठन ने अध्यक्ष को राजभाषा छत्तीसगढ़ी को स्कुली शिक्षा में माध्यम या एक विषय के रुप में अनिवार्य रुप से लागू कराने का मांग किया है. साथ ही एससीआरटी की बैठक की कॉपी भी सौपी है. जिसमे सहमति द्विभाषा फार्मूला के तहत छत्तीसगढ़ी पढ़ाये जाने की सहमति जताई गई है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी को पूर्व में अध्यायों के रुप में शामिल कर अध्यापन कार्य कराया जा रहा है. इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP) के तहत बदलाव करते हुए अलग किया जाना है. लेकिन शिक्षा विभाग फिर पुरानी पद्धति पर ही शिक्षा देने के विचार में है.
ऋतुराज साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी अनिवार्य रुप से लागू करने से ही छत्तीसगढ़ी भाषा को उचित राजभाषा का मान मिल पायेगा. इसलिए सरकार द्विभाषा रुप में छत्तीसगढ़ी को न लागू कर त्रिभाषा फार्मूला के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में लागू करे. जिससे यहां के लोगों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा मिल सके. साथ ही एस सी आर टी को छत्तीसगढ़ी ने पाठ्यक्रम निर्माण शीघ्र कराये जाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई. अन्य राज्य की तर्ज पर त्रिभाषा फार्मूला राज्य में मातृभाषा, हिंदी, अंग्रेजी लागू करने की मांग एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारियों ने की. इसके साथ ही विधानसभा मे एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारियों के लिए रोजगार की घोषणा की गई थी. उस पर शीघ्र अमल करने की मांग भी की गई. सेट परीक्षा छत्तीसगढ़ी में आयोजित कराने की मांग संगठन दोवारा किया गया. इस मौके पर मांग करने वाले में संगठन के विनय बघेल के अलावा अन्य एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



