नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट का बड़ा भांडाफोड़, दिल्ली आईटीसी टीम ने ग्राहक बनकर पकड़ा 5 लाख का माल, हिरासत में थोक सप्लायर, पूछताछ जारी
Major bust of fake Gold Flake cigarettes: Delhi ITC team poses as customer, seizes goods worth Rs 5 lakh; wholesale supplier detained, interrogation ongoing
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक कंपनी की सिगरेट का भंडाफोड़ हुआ है. व्यापार विहार स्थित मालधक्का में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही थी. दिल्ली आईटीसी की टीम ने ग्राहक बनकर नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है. व्यापार विहार इलाके में एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए की 4 कार्टून सिगरेट बरामद किया गया है. यह कारोबारी शहर में छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सिगरेट सप्लाई कर रहा था. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की आईटीसी को खबर मिली कि शहर में नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है. जिस पर बुधवार को टीम के सदस्य बिलासपुर पहुंचे. पहले उन्होंने पान-ठेलों से सैंपल लिए और सिगरेट की जांच की. जिसमें दुकानों में बिक रहे सिगरेट नकली पाए गए. टीम के सदस्यों ने दुकानदारों से सिगरेट की सप्लाई की जानकारी ली.
जिसके बाद टीम के सदस्यों ने ग्राहक बनकर सिगरेट की डिमांड की. इस दौरान कारोबारी ने उन्हें महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी के पास बुलाया. जहां थोक सप्लायर रोशन चांदवानी पिता बलराम चांदवानी उम्र 26 साल निवासी प्रिया ऐलन हाईटस गौरव पथ थाना सिविल लाईन बिलासपुर छत्तीसगढ़ की फर्म में आने की जानकारी दी. इस पर टीम के सदस्य सीधे रोशन चंदानी की दुकान पहुंच गए. टीम के सदस्यों ने यहां सिगरेट की जांच की और ओरिजनल पैकेट और स्टिक से मिलान किया. जिसमें दुकान का माल नकली निकला.
इसके बाद टीम के सदस्य सिविल लाइन थाने पहुंचे. जब्त माल को भी थाने ले जाया गया. यहां देर रात तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही. टीआई एसआर साहू ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है. जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि नकली सिगरेट का यह कारोबार रोजाना 2 लाख रुपए से ज्यादा का है. वहीं, असली और नकली की पहचान पैक की प्रिंटिंग, होलोग्राम, कोड, स्टिक की बनावट और स्वाद से की जाती है. शहर के छोटी दुकानों में यहां से सिगरेट की सप्लाई की जाती है.
शहर में नकली सिगरेट का खेप पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही कारोबारी रोशन चंदानी के परिचित व्यापारी सिविल लाइन थाना पहुंचने लगे. देर रात तक यहां व्यापारियों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारी उसे छोड़ने के लिए दबाव भी बना रहे थे.
ऐसे करें असली और नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट की पहचान
पैक की प्रिंटिंग और होलोग्राम
आईटीसी का लोगो और सुरक्षा कोड
सिगरेट स्टिक की बनावट
तंबाकू की क्वालिटी और महक
स्वाद बिल्कुल अलग और धुएं से जलन कम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



