प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा हमला, 10 तस्कर गिरफ्तार, नागपुर तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने किया बड़ी सप्लाई चेन का भंडाफोड़

Major crackdown on illegal drug trade: 10 smugglers arrested, network extends to Nagpur; police bust major supply chain

प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा हमला, 10 तस्कर गिरफ्तार, नागपुर तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने किया बड़ी सप्लाई चेन का भंडाफोड़

दुर्ग : दुर्ग जिले में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर को मोहन नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. प्रतिबंधित टेबलेट की सप्लाई और अवैध बिक्री से जुड़े इस नेटवर्क का खुलासा होते ही पुलिस ने जांच तेज करते हुए दुर्ग, भिलाई और नागपुर में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है.
प्रतिबंधित दवाओं में अवैध कारोबार में अन्य आरोपियों की तलाश में मोहन नगर की पुलिस लगी हुई थी. इसी कड़ी में पुलिस ने 9 दिसंबर को तीन और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र सिंह गर्ग उम्र 34 साल निवासी उरला, राजा पराशर उम्र 29 साल निवासी सिकोलाभाठा और प्रदीप कौशल उम्र 22 साल निवासी गैदी डबरी, मोहन नगर शामिल हैं. तीनों को जेल भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि अवैध प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार से जुड़े ये सभी आरोपी दूसरे राज्यों से इन दवाओं को लेकर आते थे. यहां पर लाकर स्तर पर इन दवाओं को बेचते थे. इस कड़ी में दूसरे जिलों के आरोपी भी शामिल थे. पुलिस ने पहले ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अब आगे की कड़ी जोड़ कर अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t