छठ के दौरान डूबने से अलग-अलग मामलों में 35 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत, कई लापता, परिजनों में मचा कोहराम
More than 35 people died due to drowning in different cases during Chhath many missing chaos among family members
पटना : बिहार का सबसे बड़ा महापर्व छठ का समापन हुआ. इस बार भी कई लोगों की जान जली गई. कई जिलों में डूबने से 21 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुछ लोग अब भी लापता है.
रोहतास में 5 की गई जान : रोहतास में छठ पूजा के दौरान डूबने से 5 की मौत हुई है. भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त अभिषेक कुमार और आयुष कुमार के रुप में हुई. तिलौथू में सोन नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए. जिसमें तीन की मौत हो गई.
भोजपुर में 2 की मौत, एक लापता : छठ के दौरान आरा में बड़ा हादसा हो गया. सोन नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए. जिसमें दो की मौत हो गई. दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं एक लापता है. मृतकों की शिनाख्त छाया और प्रिया के रूप में हुई है. वहीं गोलू की तलाश की जा रही है.
छपरा में नाव हादसा, 2 की मौत : छठ के दौरान छपरा में नाव हादसा हुआ. तरैया प्रखंड के पंचभिंडा गांव में पोखर में नाव डूब गया. जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक लापता है. 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. मृतकों की शिनाख्त बिट्टू कुमार सिंह और सूरज कुमार के रुप में हुई है.
गया में 4 की मौत : गया में भी छठ के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. गुरारु में दो बच्चियों की जान चली गई. जिनकी शिनाख्त मनीषा कुमारी और वैश्णवी कुमारी के रुप में हुई है. वहीं परैया में एक बच्चे की मौत डूबने से हुई. जिसकी पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है. वजीरगंज में एक 12 वर्षीय किशोर गोलू कुमार भी तालाब में डूबने से मौत हो गई.
नालंदा में दो युवकों की मौत : नालंदा के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. गुलनी गांव के यह हादसा हुआ. इसके अलावा रहुई में भी 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत गई थी. सुबह में अर्घ्य देने के दौरान यह हादसा हुआ.
मुंगेर में 2 की मौत, एक की तलाश जारी : इसके साथ ही मुंगेर में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है. छठ पूजा के दौरान 3 लोग डूब गए. जिसमें से 2 लोगों का शव बरामद हो गया है. एक की तलाश जारी है. मृतकों की शिनाख्त 20 वर्षीय सन्नी कुमार, 10 वर्षीय शीतल कुमारी के रूप में हुई है. वहीं 21 वर्षीय अभिषेक कुमार का पता नहीं चल पाया है.
सहरसा, भागलपुर, कटिहार और पटना में 1-1 मौत : भागलपुर के नवगछिया में एक युवक की नहाने के दौरान मौत हो गई. कटिहार में छठ घाट पर डूबने से किशोर की मौत हो गई. बारसोई थाना क्षेत्र के आलेपुर गांव की यह घटना है. सहरसा में अर्घ्य देते समय डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई. पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा हो गया. पुनपुन नदी में डूबने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है.
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर-6 में स्नान के दौरन किशोर और किशोरी की पानी में डूबकर मौत हो गई. वही एक लड़की लापता हो गई. दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है. जबकि गायब एक किशोरी के शव को नदी से बरामद करने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर के सहयोग से तलाश की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि रघु चौधरी की 13 वर्षीया पुत्री पारो उर्फ पार्वती कुमारी और सागर चौधरी की 10 वर्षीया पुत्री साधना कुमारी घटना के समय सहेलियों के साथ कोसी नदी में स्नान करने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने और तेज धारा फंसने के कारण दोनों किशोरी पानी में डूब गई. इसमें ग्रामीण गोताखोर की मदद से पार्वती कुमारी के शव को नदी से बरामद कर लिया गया है. जबकि दूसरी बालिका साधना के शव की तलाश की जा रही है. बताया जाता है कि दोनों बालिका छठ पर्व समापन के बाद नदी में स्नान करने के लिए गई हुई थी.
दूसरी घटना दिघौन पंचायत के मेहता बासा की बताई जा रही है. मेहता बासा निवासी मोहन राम के 12 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार परिजनों के साथ रनिया धार में शुक्रवार की सुबह छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बालक के शव को बरामद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया, इधर सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मामले की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मऊ : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के पारा में शुक्रवार सुबह व्रति महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य दे रही थीं. तभी एक 43 वर्षीय व्यक्ति नदी में नहाने गया और गहरे पानी में डूबने लगा। करीब 7:30 बजे अच्छेलाल (43), जो अपनी पत्नी ममता और बच्चों के साथ छठ पर्व मनाने आया था. नदी में नहाने के लिए गया। थोड़ी देर में वह गहरे पानी में चला गया.
उसे डूबते देख नदी किनारे खड़े लोग उसे बचाने के लिए कूदे. लेकिन उसका पता नहीं चला. फिर पुलिस को सूचना दी गई. कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक यादव ने गोताखोरों के साथ नदी में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद युवक का शव बाहर निकाला.
शव मिलने के बाद अच्छेलाल की पत्नी ममता और बच्चे रोने लगे. जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. कोपागंज थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मधेपुरा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को डूबने से एक बालक और एक युवक की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दोनों की मौत छठ घाट बनाने के दौरान हुई है। घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के घैलाढ़ वार्ड तीन निवासी सुलेन सादा के बेटे सोनू कुमार (6) गुरुवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ राजा पोखर पर छठ घाट बनाने गया था. वह अपने दोस्तों के साथ पोखर में नहाने लगा. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई. लेकिन उसके डूबने की किसी को पता नहीं चल पाया. सभी बच्चे घाट बनाकर अपने-अपने घर पहुंच गए. लेकिन सोनू घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां गीता देवी खोजबीन करने लगी.
तब पता चला कि सोनू पोखर में नहा रहा था। इसके बाद सोनू की खोजबीन शुरू की गई. दोपहर लगभग दो बजे उसे पोखर से बाहर निकाला गया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि सोनू चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. मदद का दिया आश्वासन घैलाढ़ सीओ वंदना कुमारी ने कहा कि राजा पोखर ने डूबने से एक बालक की मौत हुई है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. सरकारी नियमानुसार दिया जाएगा. घाट बनाने के दौरान नदी में गिरा दूसरी घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गुलतारा में हुई. लालपुर सरोपट्टी वार्ड एक निवासी शंभू साह का इकलौता बेटा नीतीश कुमार (24) गुरुवार को दोस्तों के साथ गुलतारा नदी किनारे छठ घाट बनाने गया था. साफ-सफाई के दौरान ही वह नदी में डूबने लगा. उसे बचाने के दौरान दो और युवक भी डूबने लगा. घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और दो युवक को बचा लिया. लेकिन नीतीश को बचा नहीं पाए.
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई. देर शाम तक खोजबीन किया गया. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. फिर से की जाएगी तलाश सीओ ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा खोजबीन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गाजीपुर जिले में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत डूबने से हुई.
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों के मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गंगा तट पर हुआ. जहां गुरुवार को पूजा के लिए वेदी बनाने का बाद स्नान करते समय अमित यादव (25) निवासी मलसा गंगा में डूब गया. इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। करीब तीन घण्टे खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। वहीं मरदह थाना के कोदई गांव में गुरुवार की देर शाम डाला छठ पर्व पर पूजा करने के दौरान पोखरे में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अच्छेलाल चौहान की पत्नी मंजू देवी एवं पुत्री पूनम भी छठ का व्रत की थी। वह उन दोनों के साथ अच्छेलाल भी पोखरे पर गए थे। अच्छेलाल चौहान पोखरे में स्नान करने लगे। नहाने के दौरान ही काफी गहराई में जाकर डूबने लगे। डूबता देखकर वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने पानी में कूदकर किसी प्रकार अचेतावस्था में बाहर निकाला। मरदह सीएचसी पर लाया गया। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर थाना मुहम्मदाबाद के चकतरफिया गांव की व्रती महिला बिंदा देवी की छठ पूजन का पहला अर्ध्य देने के बाद गंगा तट से घर आते समय अरार पर चढ़ने के दौरान गिरने से मौत हो गयी। बिंदा देवी की मौत से परिवार गमगीन है। वही भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत हुसनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सूर्योदय होते ही छठ पूजा के घाट पर हड़कंप मच गया। नहाते वक्त संतोष बनवासी (25) पोखर में डूब गया। 10 मिनट में लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़खनिया ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष बनवासी की भाभी और बहन तथा पत्नी छठ पूजा की व्रत रखी हुई थी। सूर्योदय का अर्ध्य देने के लिए संतोष बनवासी घाट पर पहुंचा था।शुक्रवार को रेवतीपुर थाना अंतर्गत गोविंदपुर गंगा तट पर को स्नान करते समय दो किशोर अरूण चौधरी (14) और सर्वजीत चौधरी (17) निवासी दुल्लहपुर उर्फ नगदीलपुर डूब गए। जिसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में दोनों किशोरों का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



