राजधानी में फिर चाकूबाजी, युवक को मारा चाकू, आदतन बदमाश ने काटा कान, गले पर भी हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

Another stabbing incident in the capital, a young man was stabbed, a habitual criminal cut his ear and also attacked his throat, the injured were admitted to hospital, the accused is absconding.

राजधानी में फिर चाकूबाजी, युवक को मारा चाकू, आदतन बदमाश ने काटा कान, गले पर भी हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं. शहर के व्यस्त बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया. जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बैरन बाजार निवासी इनायत पर हरा सोनू नामक युवक ने जानलेवा हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी हरा सोनू पहले से ही इनायत से रंजिश रखता था. इसी रंजिश के चलते उसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. घटना सुबह के समय हुई. जब लोग अपने-अपने काम में बीजी थे.
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जो इस हमले की गंभीरता को साफ तौर पर दर्शाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी हरा सोनू, इनायत को उसके घर से बाहर बुलाता है. जैसे ही इनायत बाहर आता है. आरोपी हरा सोनू अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है. अचानक हुए हमले से इनायत संभल नहीं पाता और गंभीर रुप से घायल होकर वहीं गिर पड़ता है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है.
घायल हालत में इनायत को मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक इनायत को चाकू के कई गंभीर घाव आए हैं. हरा सोनू ने चाकू से युवक का कान काट दिया साथ ही गले में वार किया. हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में घायल के परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई.
इस सनसनीखेज घटना के बाद बैरन बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी से आम लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन इस तरह खुलेआम हमला होना बेहद चिंताजनक है. मामले को लेकर रायपुर मध्य जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
आरोपी हरा सोनू की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी संभावित लोकेशन पर लगातार दबिश दी जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB