पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, युवक ने लिया 2000 रुपये उधार, वापस नहीं देने पर महासमुंद में हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Police solved the mystery of blind murder youth took loan of Rs 2000 did not return it but murder took place in Mahasamund police arrested the accused

पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, युवक ने लिया 2000 रुपये उधार, वापस नहीं देने पर महासमुंद में हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महासमुंद : कुछ दिन पहले महासमुंद जिले में एक लाश मिली थी. पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,
महासमुंद जिला अस्पताल महासमुंद के जरिये मृतक रामकुमार खडिया पिता हीरा लाल खडिया उम्र 33 साल निवासी ग्राम घोंघीबहरा महासमुंद का शव ग्राम के बाहर रोड के किनारे पडा मिलने पर मृत अवस्था में अस्पताल लाया जाने की अस्पताल मेमो के जरिए मिली खबर पर थाना महासमुंद में 04 दिसबंर को मर्ग कायम किया गया था.
मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट 8 दिसंबर 2024 को मिली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत की वजह कत्ल होना बताया गया. जिसके आधार पर थाना महासमुद में अज्ञात आरोपी के खिलाफअपराध धारा 103(1) बी.एन.एस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मृतक के परिवाजनों और ग्रामीणों सें पूछताछ किया गया और मुखबिर को सक्रिय कर उक्त मृतक रामकुमार खडिया के बारे में और परिवार के बारे में जानकारी इकठ्ठा करना शुरु किया गया. तभी मुखबिर से खबर मिली कि गांव का ही भीखम साहू घटना स्थल में शराब पीकर बैठे हुये थे.
जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति भीखम साहू पिता स्व अलख राम साहू उम्र 60 साल साकिन ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. तो आरोपी भीखम साहू ने बताया कि मृतक नंद कुमार खडिया ने कुछ दिन पहले अपने मकान निर्माण से बचा हुआ छड़ (सरिया) को आरोपी भीखम साहू को बेचा था. जिसका 2000 रुपये आरोपी सें मृतक नंद कुमार को लेना था.
दिनांक घटना को आरोपी भीखम साहू और मृतक नंद कुमार एक साथ ग्राम बनसिवनी जाकर शराब पी. शराब पीने के बाद अपने गांव वापस आते समय रास्ते में मृतक नंद कुमार खडिया आरोपी से अपने छड़ सरिया का पैसा मांगने लगा.
जिस पर मृतक नंद कुमार और आरोपी भीखम साहू का विवाद हो गया. उसी समय घटनास्थल ग्राम घोधींबहरा में रोड किनारे पड़े लकड़ी के डंडे से आरोपी भीखम साहू ने मृतक नंद कुमार खडिया के सिर में जानलेवा हमला किया. जिसकी वजह से मौके पर ही नंद कुमार की मौत हो गई.
आरोपी भीखम साहू पिता स्व अलख राम साहू उम्र 60 साल साकिन ग्राम घोंघीबाहरा बंजारीपारा, महासमुन्द के कब्जे से मृतक का कत्ल करने में इस्तेमाल डंडा और घटना के समय पहने हुआ शर्ट को आरोपी से विधिवत जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI