नए साल की पार्टियों से पहले पलंग की तलाशी लेकर रायपुर पुलिस ने पकड़ी हेरोइन, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raipur police seized heroin after searching a bed; accused husband and wife Jodha Singh and Harpreet Kaur were arrested and sent to jail in Kabir Nagar.

नए साल की पार्टियों से पहले पलंग की तलाशी लेकर रायपुर पुलिस ने पकड़ी हेरोइन, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये है.
इसी कड़ी में थाना कबीर नगर पुलिस टीम को खबर कि थाना क्षेत्र अंतर्गत LIG 02/20 कबीर नगर में हरप्रीत कौर नामक महिला प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बिक्री के लिए रखी है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को खबर की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताये स्थान पर जाकर LIG 02/20 कबीर नगर में घेराबंदी किया गया. जहां हरप्रीत कौर नामक महिला मिली. जिसे मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखने के बारे में अवगत कराकर उसके घर का तलाशी लिया गया. जो उसके पलंग के दराज में एक प्लास्टिक जिपर थैली में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) मिला. जिसके बारे में पूछताछ करने पर उसके पति जोधा सिंग द्वारा पंजाब से बिक्री के लिए लाना बताया गया. जिसे उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने व बिक्री करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर आरोपिया हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पैकेट प्लास्टिक जिपर थैली मे रखे मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) वजन 16.01 ग्राम कीमत करीब 3,20,000/- रुपये और 1 नग मोबाईल कीमत 15,000/- रुपये को जप्त किया गया और आरोपी जोधा सिंग भी उसी समय आया. जिसे पकड़कर अवैध मादक पदार्थ हेरोइन रखने के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया. आरोपी जोधा सिंग से 1 नग मोबाइल कीमत 10,000/ रुपये जुमला कीमत 3,45,000/ रुपये को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 261/25 धारा- 21(B) NDPS ACT का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
(1) हरप्रीत कौर पति जोधा सिंग उम्र 31 साल निवासी LIG-2/20 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
(2) जोधा सिंग पिता सतनाम सिंग उम्र 28 साल निवासी LIG-2/20 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t